
स्वच्छ वायु हमारा अधिकार भी है और उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य भी: डा. अंकुर कंसल
देहरादून। सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी, रायपुर रोड़, देहरादून में शनिवार को बी.एड. संकाय तथा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘ पर्यावरण जागरूकता और क्षमता विकास कार्यक्रम’’ के अंतर्गत ‘वायु प्रदूषण, वायु गुणवत्ता सूचकांक और पर्यावरणीय संरक्षण’ विषय पर एक गहन विचारणीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. अंकुर कंसल, डा. आर.के. चतुर्वेदी, डा. आर.एम.सक्सेना (निदेशक सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी ) बी.एड. प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं प्राचार्या डा. पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य वक्ता विषय विशेषज्ञ डा. अंकुर कंसल (मुख्य पर्यावरण अधिकारी उत्तराखंड) ने विषय पर विचार प्रस्तुत किए और यह समझाया कि किस प्रकार वैज्ञानिक मापदंड से हवा में मौजूद प्रदूषण स्तर को समझा जा सकता है। वायु गुणवत्ता का मानव स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है? संगोष्ठी में डा. आर.के. चतुर्वेदी ने श्रोताओं को समझाया कि, ‘‘हमें यह समझना होगा कि स्वच्छ वायु हमारा अधिकार भी है और उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य भी है। प्रत्येक व्यक्ति को वायु प्रदूषण कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देना चाहिए’’।
संगोष्ठी में संस्थान के निदेशक डा. आर.एम सक्सेना ने छात्राध्यापिकाओं का संदेश दिया कि स्वच्छ पर्यावरण हमारी विरासत नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी की धरोहर हमारे पास है, जिसे संरक्षित कर ही हम स्वच्छ वायु, स्वच्छ जीवन और सुरक्षित भविष्य बना सकते है।
कार्यक्रम के अंत में डा. योगिता राणा ने मैनेजमेंट तथा संगोष्ठी के अतिथियों व सभी उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम जानकारीपूर्ण एवं लाभदायक रहा। संगोष्ठी में बी.एड. संकाय के सभी प्राध्यापिकाओं एवं छात्राध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया।