KPG Films Production के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘चन्द्रा’ के टीजर पोस्टर लोकार्पण समारोह को लेकर फिल्म जगत में उत्साह
देहरादून। उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंस्कृति और क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से KPG Films Production के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म ‘चन्द्रा’ के टीजर पोस्टर का लोकार्पण समारोह 20 अक्टूबर 2026 को देहरादून में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम दोपहर 3 बजे संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह, रिस्पना पुल, देहरादून (दूरदर्शन केंद्र के निकट) में आयोजित होगा। इस आयोजन को लेकर फिल्म से जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों और उत्तराखंड के सिनेमा प्रेमियों में उत्साह है।
फिल्म के निर्देशक कांता प्रसाद ने बताया कि ‘चन्द्रा’ उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है। फिल्म के माध्यम से स्थानीय भाषा, संस्कृति और पहाड़ की भावनाओं को दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। “चंद्रा” का टीजर पोस्टर का लोकार्पण फिल्म की प्रचार यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, फिल्मकारों, कलाकारों और संस्कृति से जुड़े गणमान्य लोगों के साथ गढ़वाली एवं कुमाऊनी फिल्मों के प्रेमी आमंत्रित रहेंगे।
फिल्म ‘चन्द्रा’ के निर्देशक कांता प्रसाद ने सभी फिल्मकारों, कलाकारों, पत्रकारों, संस्कृति प्रेमियों और प्रदेशवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

