

देहरादून। डब्लू. आई. टी. एलुमनाई एसोसिएशन और आई. ई. ई. ई.उत्तर प्रदेश अनुभाग के सहयोग से संपन्न आई. ई. ई. ई. डे-२०२६ के अवसर पर ‘नवरंग 2.0’ में नवाचार की भावना का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VMSBUTU) के अंतर्गत आने वाले संस्थान, गवर्नमेंट विमेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GWIT), देहरादून ने अपने दो दिवसीय “आई. ई. ई. ई. डे-२०२६” समारोह की शुरुआत १४ अक्टूबर को की।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में माननीय कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर, कुलसचिव डॉ.राजेश उपाध्याय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.के. गोयल, डॉ. विशाल रमोला, कोऑर्डिनेटर, फैकल्टी ऑफ़ टेक्नोलॉजी और डॉ. आयुष जोशी, कुलसचिव महिला प्रौद्योगिकी संस्थान की विशेष उपस्तिथि रही।
आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. स्टूडेंट ब्रांच के ब्रांच कॉउंसलर श्री के. सी. मिश्रा द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया कि सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुवात की गयी।
छात्रों को संबोधित करते हुए, VMSBUTU की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने उन्हें पेशेवर समुदायों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों को IEEE जैसे वैश्विक मंचों का उपयोग करके सार्थक नेटवर्क बनाने, विचारों का आदान-प्रदान करने और अपने शैक्षणिक व पेशेवर दायरे को व्यापक बनाने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेजी से बदलते तकनीकी परिवेश में सफल होने के लिए, छात्रों को कक्षा से बाहर निकलकर अपने कौशल, संपर्क और दृष्टिकोण को विकसित करने की आवश्यकता है।
आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. स्टूडेंट ब्रांच द्वारा विगत समय में प्राप्त उपलब्धियों और आई. ई. ई. ई. की कार्यप्रणाली की जानकारी सुश्री स्निग्धा असवाल, आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. एफिनिटी ग्रुप की चेयर द्वारा सभी के समक्ष रखी। विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. एस.के. गोयल द्वारा स्टूडेंट को आई. ई. ई. ई. की विभिन्न सोसाइटी का उपयोग कर तकनीकी ज्ञान में वृद्धि करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कुलसचिव डॉ.राजेश उपाध्याय द्वारा आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. स्टूडेंट ब्रांच द्वारा प्राप्त किये गए अचीवमेंट हेतु बधाईया दी और विश्वविद्यालय में होने वाली आगामी गतिविधयों पर प्रकाश डाला। डॉ. विशाल रमोला, कोऑर्डिनेटर, फैकल्टी ऑफ़ टेक्नोलॉजी और डॉ. आयुष जोशी, कुलसचिव महिला प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा डब्लू. आई. टी. स्टूडेंट ब्रांच के कार्यो की सराहना की और विद्यार्थियों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने और उसके भविष्य में होने वाले फायदों की जानकारी साझा की।
उद्घाटन दिवस का एक मुख्य आकर्षण GWIT IEEE स्टूडेंट ब्रांच के आधिकारिक ई-न्यूज़लेटर के दूसरे संस्करण (वॉल्यूम 2) का विमोचन रहा, जिसे कुलपति और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा जारी किया गया। यह प्रकाशन छात्रों की पहल को दर्ज करने, तकनीकी गतिविधियों को बढ़ावा देने और संस्थान में ज्ञान साझा करने की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है।
कार्यक्रम को 02 दिवस के अलग-अगल वर्ग में बाटा गया था, उद्घाटन सत्र के उपरांत प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में सभी टेक्निकल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। आई. ई. ई. ई. डे-२०२६ के प्रथम दिवस १५ प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। आई. ई. ई. ई. डे-२०२६ के द्वितीय दिवस ०९ प्रतियोगियों का आयोजन किया गया। दोनों दिवस २४ विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में संस्थान निदेशक प्रोफ.(डॉ.) शरद कुमार प्रधान, डॉ. राजेश उपाध्याय, कुलसचिव, विश्वविद्यालय, डॉ. शिल्पी मित्तल पंवार, HoD ECE के.सी.मिश्रा, डॉ. विशाल रामोला ने नवदुर्गा की आरती कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। तदोपरांत सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। अतिथियों द्वारा सभी प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सुश्री आर्ची अग्रवाल, आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. स्टूडेंट ब्रांच, चेयर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागयी को ओपन स्टेज डांडिया कार्यक्रम कर कार्यक्रम समाप्त किया गया और आगामी वर्ष में ‘नवरंग ३.०’ की तारीख दिनांक ०५-०८ अक्टूबर २०२७ की घोषणा की गयी।
समारोह में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला, जब छात्राओं ने गरबा और अन्य पारंपरिक कला रूपों से प्रेरित शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। ये प्रस्तुतियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी शिक्षा की गतिशीलता का बेहतरीन संगम थीं। आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. स्टूडेंट ब्रांच,आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. ‘विमेन इन इंजीनियरिंग’ (WIE) एफिनिटी ग्रुप और आई. ई. ई. ई. यू .टी. यू. स्टूडेंट ब्रांच द्वारा आयोजित, तथा आई. ई. ई. ई.उत्तर प्रदेश अनुभाग और डब्लू. आई. टी. एलुमनाई एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न ‘नवरंग 2.0’ एक ऐसा मंच है, जहां तकनीकी प्रतियोगिताएं, रचनात्मक गतिविधियां, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम एक साथ देखने को मिलते हैं।
ब्रांच कॉउंसलर और विभागाध्यक्ष ECE विभाग के.सी. मिश्रा द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारीगण, शिक्षकगण और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। आई. ई. ई. ई. डब्लू. आई. टी. स्टूडेंट ब्रांच के सभी सदस्यों का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद प्रस्तुत किया, क्योकि दो दिवसीय आई. ई. ई. ई. डे-२०२६ के कार्यक्रम की तैयारियो के पीछे सभी सदस्यों का काफी दिनों का समर्पण और त्याग है।