बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा HELICOPTER CRASH: 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार, एसडीआरएफ रवाना – Bhilangana Express

बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा HELICOPTER CRASH: 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार, एसडीआरएफ रवाना


पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ द्वारा समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है।
इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था।

जिसमें 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार है, अभी क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं है।

एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम समय 14:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।