
*राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के नेतृत्व में दिसंबर के भाजपा सांगठनिक कार्यक्रम तय, चुनावी रणनीति पर भी हुई विस्तृत चर्चा
*कांग्रेसी अंदरूनी रण के लिए बना रही नीति, भाजपा ने जन आशीर्वाद की बनाई रणनीति : राम माधव
देहरादून 15 नवंबर। मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि भाजपा पिछले दो चुनावों से भी बड़ी जीत की दृष्टि से आगे बढ़ रही है। साथ ही कांग्रेसी रणनीति को लेकर तंज किया कि वहां आपस रण बहुत है, जिसके लिए नीति बन रही है, भाजपा जनता का आशीर्वाद पाने के लिए योजना बना रही है।
पार्टी मुख्यालय में आज तीन अलग अलग महत्वपूर्ण बैठकें केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। जिसमें प्रथम बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए द्वितीय बैठक में मुख्यमंत्री एवं टोली बैठक हुई और तृतीय बैठक में विमर्श टीम के साथ विस्तृत चर्चा हुई। इन बैठकों में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, श्रीमती बांसुरी स्वराज समेत प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान मीडिया के सवालों का प्रदेश प्रभारी राम माधव ने बताया कि चुनाव की तैयारी हम जोर-शोर से कर रहे हैं। इसी क्रम में चुनावी संबंधी कई विषयों को लेकर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की उपस्थिति में चर्चा हुई है और चुनाव की योजना, रणनीति पर काम किया गया है। कहा, रणनीति को लेकर हम सिर्फ ये कह सकते हैं कि भाजपा प्रदेश में इस बार 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों से भी अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं।
जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनाव में जाने के लिए तैयार है और उसी दृष्टि से आज ये बैठकें हुई हैं। जिसमें चर्चा की गई कि हमें आगामी कार्यक्रम कैसे सफलतापूर्वक सम्पन्न करने हैं, कैसे हर वर्ग, हर जाति का ख्याल रखना है और किस तरह हर श्रेणी तक हमें पहुंचना है।
उन्होंने बताया कि आगामी सांगठनिक कार्यक्रम जो पार्टी के होने वाले हैं, उन्हें सफल बनाने की लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही बताया कि शीघ्र पार्टी का एक रिपोर्ट कार्ड आने वाला है और उसका भी एक विमोचन का कार्यक्रम जल्दी सुनिश्चित होगा, वहीं मीडिया सेंटर भी शुरू किया जाएगा और 21 और 22 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की भी चर्चा बैठक में हुई। वहां इसी दौरान प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी होगी, उसके विषयों को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।