
Dehradun; आज कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेम नगर को सूचना प्राप्त हुई की प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत जामुन वाला में जंगल के अंदर कूड़े के ढेर पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है।
उक्त सूचना पर थाना प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर जंगल के अंदर कूड़े के ढेर के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ था, जिसके चेहरे व गले पर गहरे घाव के निशान थे। प्रथमदृष्टया उक्त महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर फेंका जाना प्रतीत हो रहा है। मृतक महिला की शिनाख्त हेतु आसपास के लोगों से जानकारी करने पर उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई।
घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।