समय से पूर्व बुझ गया उत्तराखंड का एक दीपक – Bhilangana Express

समय से पूर्व बुझ गया उत्तराखंड का एक दीपक

उत्तराखंड में एक कद्दावर नेता रही हैं डॉक्टर हृदेश
कल होगा डॉक्टर हृदेश का अंतिम संस्कार

DEHRADUN/HALDWANI: उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ कद्दावर नेता डॉक्टर इंदिरा हृदेश आज दिल्ली में देहांत हो गया। पूरे प्रदेश में उनके देहांत से शोक की लहर है तो वहीं उनके अंतिम संस्कार के लिए हल्द्वानी में तैयारी की जा रही है। उनका अंतिम संस्कार कल हल्द्वानी में किया जाएगा।
डॉक्टर हृदेश के शव को आज दिल्ली से हल्द्वानी लाया जा रहा है और उम्मीद है कि रात तक उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी उनके आवास में पहुंच जाएगा। हल्द्वानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ डॉक्टर इंद्रा हिरदेश का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
डॉक्टर हिरदेश उत्तराखंड की राजनीति की एक मजबूत आधार स्तंभ सही है। एक शिक्षक नेता के रूप में उभरने एवं राज्य बनने के बाद से ही वे और अधिक मजबूत बनकर उभरी. उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनके समान प्रखर व्यक्तित्व वाले नेता को चुनना कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनने जा रही है।

पंडित नारायण दत्त तिवारी की सरकार में उन्हें मुख्यमंत्री के समकक्ष प्रभावशाली माना जाता था। वर्तमान समय में वे एक मजबूत नेता प्रतिपक्ष के तौर पर सदन में अपने प्रखर तेवरों के साथ नजर आती थी। डॉक्टर हृदेश की मृत्यु से समूचा प्रदेश शोकाकुल है और तमाम राजनीतिक हस्तियों सहित अन्य लोगों ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
कल वे पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *