![](https://www.swastik-mail.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
संक्रमितो की संख्या में हो रही गिरावट
उत्तराखंड में लॉकडाउन के परिणाम सुखद दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिस प्रकार के आंकड़े सामने आ रहे हैं उन्हें देखते हुए तो कम से कम अब यह उम्मीद की जा सकती है कि 22 जून के बाद राज्य सरकार अनलॉक के फार्मूले पर काम कर सकती है।
स्वास्थ्य विभाग से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उत्तराखंड में कुल 274 मामले आए जबकि 18 लोगों की मौत हुई है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 515 लोग पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं। प्रदेश में अब कुल संक्रमितओं की संख्या 3642 रह गई है।