सुमित हृदेश हल्द्वानी से कांग्रेस के सबसे सशक्त उम्मीदवार
राजनीतिक अनुभव के साथ सहानुभूति वोट के भी अधिकारी
HALDWANI: कांग्रेस की पूर्व वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड कि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की मृत्यु के बाद खाली हुए उनके राजनीति के स्थान को भरने के लिए अब उनके बेटे सुमित हृदेश के कंधों पर जिम्मेदारियां आ सकती हैं। हल्द्वानी सीट पर सुमित प्रदेश कांग्रेस के टिकट पर अगले उम्मीदवार हो सकते हैं। एक कुशल राजनीतिज्ञ महिला का पुत्र होने के नाते वह प्रदेश की राजनीति एवं स्थानीय जनता के काफी करीब है। स्पष्ट है कि डॉक्टर इंद्रा हिरदेश के जाने के बाद उनकी राजनीतिक उत्तराधिकारी उन्हें ही माना जा सकता है। इसके पीछे उनका राजनीति में सक्रिय होना भी एक प्रमुख कारण है जबकि नगर निगम के चुनाव में भी वह भागीदारी कर चुके हैं। अपनी मां डॉक्टर इंद्रा हिरदेश के चुनावी कार्यक्रमों में वेब सक्रियता से शामिल दिखाई देते थे और यही नहीं चुनाव कार्यक्रमों का खाका बुनने में भी वे संगठन की काफी मदद करते थे।
फिलहाल कांग्रेस के पास हल्द्वानी सीट से सुमित हृदेश को उतारने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है क्योंकि या एक तरफ से स्थानीय जनता के लिए एक जाने पहचाने चेहरे हैं तो वही वह अपनी मां स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र होने के नाते स्थानीय जनता के सहानुभूति के भी अधिकारी होंगे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी सुमित हृदेश को डॉक्टर इंदिरा हृदयेश का सबसे मजबूत राजनीतिक उत्तराधिकारी बताया है और कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि सुमित हृदेश ही हल्द्वानी सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।