और धामी के सिर सजा सीएम का ताज – Bhilangana Express

और धामी के सिर सजा सीएम का ताज

अल्प कार्यकाल में बड़ी चुनौतियों का अंबार
Dehradun: खटीमा विधानसभा सीट से विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का 11 वां मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। पुष्कर सिंह धामी धामी दो बार उत्तराखंड के खटीमा से विधायक रह चुके हैं। उन्हें भगत सिंह कोश्यारी का काफी करीबी माना जाता है। इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी अध्यक्ष रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा के साथ ही उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद को लेकर उठ रहे सवालों पर विराम लग गया है। हालांकि उनका कार्यकाल बेहद सीमित है और किस प्रकार वह उत्तराखंड को 2022 में सत्ता के ताज तक पहुंचा पाएंगे यह एक उनके लिए बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *