पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ – Bhilangana Express

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

मंत्रिमंडल में कोई नया चेहरा नहीं सभी पुराने मंत्री हुए रिपीट
Dehradun: सादे समारोह के बीच पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। खास बात यह रही कि मंत्रिमंडल में कोई नया चेहरा या बदलाव नहीं किया गया है और पुराने ही मंत्रिमंडल को धामी सरकार में रिपीट किया गया है। पुराने कैबिनेट मंत्रियों को भी ही आज मुख्यमंत्री के बाद शपथ दिलाई गई। इनमें सतपाल महाराज, डॉ हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, गणेश जोशी, धन सिंह रावत एवं श्रीमती रेखा आर्य मौजूद रही।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया और उन पर विश्वास करने एवं मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने पर अपने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *