राशियां कहती हैं भविष्य का लेखा-जोखा – Bhilangana Express

राशियां कहती हैं भविष्य का लेखा-जोखा

आज का हिन्दू पंचांग
⛅ *दिनांक 17 जुलाई 2021*
⛅ *दिन – शनिवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)*
⛅ *शक संवत – 1943*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – वर्षा*
⛅ *मास – आषाढ़*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – अष्टमी 18 जुलाई रात्रि 02:41 तक तत्पश्चात नवमी*
⛅ *नक्षत्र – चित्रा 18 जुलाई रात्रि 01:33 तक तत्पश्चात स्वाती*
⛅ *योग – शिव सुबह 07:24 तक तत्पश्चात सिद्ध*
⛅ *राहुकाल – सुबह 09:26 से सुबह 11:05 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:07*
⛅ *सूर्यास्त – 19:21*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन वह तनाव किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से समाप्त होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। आज आपने अपने व्यवसाय के लिए जो भी योजना बनाई है, वह आपको उत्तम लाभ देगी। जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आपको अपने किसी प्रियजन की बात का बुरा लग सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की कोशिश करनी चाहिए
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा लाभ देने वाला रहेगा। यदि आज आपको स्वास्थ्य में कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आपको उसे दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए, नहीं तो वह रोग बड़ा हो सकता है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। यदि आज आप अपने बिजनेस में किसी तरह का कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने किसी सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आप जिस कार्य को करेंगे, वह आपको प्रसन्नता देकर जाएगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। सायंकाल का समय आज आपको अपने भाई के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन उसमें आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपकी प्रशंसा होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेगा। आज आपके व्यापार में आ रही बाधा भी दूर होगी। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी नयी योजना को लांच किया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी, जिसके कारण आपको अपने आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति करने की पूरी कोशिश करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना भी आज फलीभूत होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसके कारण आपके शब्दों में तनाव आ सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ व्यवस्था लेकर आएगा। आज यदि आप किसी डील को फाइनल करने जा रहे थे, तो वह पूरी ना होने के कारण आपको निराशा हाथ लग सकती है, जिसके कारण आपको तनाव होगा। आज आप अपने किसी आवश्यक कार्य को पुरा करने की कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव मिल सकता है। संतान के लिए आज आप कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। यदि आज आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो वह पूरी हो सकती है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी आज पूरा होगा, जिसके कारण आपको प्रसन्नता होगी। राजनीति की दिशा में किए गए कार्य आपके सफल होंगे, जिससे आपके मान पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपका आपनी माताजी से कोई मतभेद हो सकता है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज नौकरी में आपके शत्रु आपके मित्र बनेंगे, जिसके कारण आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको प्रसन्नता भी अवश्य होगी। किसी सरकारी कार्य में आज आपको कुछ अधिकारियों की कृपा से आपके कार्य में सफलता मिलेगी। आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए दिनभर व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलेगी, उनके जनसमर्थन में इजाफा होगा। बिजनेस में लाभ पाने के लिए आज आपको अपने भाइयों के साथ की आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ ऐसे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें करने में बहुत सोच विचार करना पड़ेगा। भाईयों के साथ यदि आपके संबंधों में कुछ तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता प्राप्ति का रहेगा। आज आप अपने धन आगमन के लिए भी कुछ नए रास्ते बनाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी सेवाओं का लाभ ले रहे लोगों को आज कोई सेवा से वंचित होना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन के विचारों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लाभ के मार्ग में बाधक बन सकती है। शत्रु आज आपके मित्र बनते नजर आएंगे, लेकिन संतान को धार्मिक कार्यों से जुड़े देख मन में प्रसन्नता होगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप अपने बिजनेस में प्रगति के लिए किसी ऐसे मित्र से मदद मांग सकते हैं, जिससे आपको बोलना भी पसंद नहीं है, लेकिन आज आपको वह करना पड़ेगा। आज आपकी अपने परिवार के किसी सदस्य से झड़प हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने का सोचा है, तो आज उसे करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उथल-पुथल भरा रहेगा। आज आपकी व्यवस्था व योजना को किसी शत्रु के कारण देरी से लागू करेंगे जिसका आपको लाभ कम मिलेगा। आज आपको अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद की आवश्यकता होगी। यदि आज आप अपने मन की रणनीति को दूसरों को बताएंगे, तो आपको हानि होगी। स्वास्थ्य में यदि कोई कष्ट पनप रहा था, तो आज उसमें सुधार होगा। विद्यार्थियों को आज किसी की मदद की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपका अपने सहयोगियों से कोई वाद विवाद सकता है, जो कानूनी भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको कोई शारीरिक व मानसिक रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्टो मे वृद्धि हो सकती है। यदि आज आप किसी नए कार्य में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि भविष्य में वह आपको नुकसान देगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं

दिनांक 17 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे