गोल्ड मेडलिस्ट नीरज के लिए खुल गए तिजोरी के मुंह

करोड़ों रुपये का ऐलान, कार, फ्री हवाई सफर, घर बनाने के लिए फ्री सीमेंट

100 साल बाद भारत को एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के लिए छप्पर फाड़ कर धन की बरसात होने लगी है। तमाम कंपनियों ने नीरज को कई सारी सुविधाओं के साथ नकद देने की भी घोषणा की तो वही नीरज को घर बनाने के लिए एक कंपनी में पुलिस सीमेंट देने की पेशकश रखी है। आईपीएल खेलने वाली टीमों ने भी नीरज के लिए नकद धनराशि की घोषणा की है। यही नहीं ओलंपिक में मेडल जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों के लिए भी धन वर्षा हो रही है।

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ भाला फेंक इवेंट में गोल्ड मेडल हासिल किया, भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ भारत को टोक्यो में पहला गोल्ड दिलाया. यह एथलेटिक्स में भी 100 साल में भारत का पहला मेडल है।
इस कामयाबी के बाद नीरज चोपड़ा की पूरी देश में जय-जयकार हो रही है. साथ ही सरकारों और बाकी लोगों ने उनके लिए तिजोरियों के मुंह खोल दिए हैं. नीरज चोपड़ा के लिए करोड़ों रुपये का ऐलान हो चुका है. साथ ही कई दूसरे ऐलान भी हुए हैं जिनमें कार, फ्री हवाई सफर, घर बनाने के लिए फ्री सीमेंट शामिल है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी टोक्यो ओलिंपिक के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की इसमें नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये दिये जाएंगे ।
वहीं रजत पदक विजेताओं – भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि दहिया को 50-50 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे. पुरूष हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए 1.25 करोड़ रुपये दिये जाएंगे. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह जानकारी दी. इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की.
चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान में कहा, ‘नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धि को सम्मान देने के लिये चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी.