आज का पंचांग एवं आज का राशिफल – Bhilangana Express

आज का पंचांग एवं आज का राशिफल

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 27 अगस्त 2021*
⛅ *दिन -शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078 (गुजरात – 2077)*
⛅ *शक संवत – 1943*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – शरद*
⛅ *मास – भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार – श्रावण)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – पंचमी शाम 06:48 तक तत्पश्चात षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र – अश्विनी रात्रि 12:48 तक तत्पश्चात भरणी*
⛅ *योग – वृद्धि 28 अगस्त प्रातः 05:55 तक तत्पश्चात धुव*
⛅ *राहुकाल – प्रातः 11:05 से दोपहर 12:40 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:21*
⛅ *सूर्यास्त – 06:59*
⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – नाग पंचमी (राजस्थान की परंपरा के अनुसार), रक्षा पंचमी (ओडिशा), माधव देव तिथि (असम)*
💥 *विशेष – पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *जन्माष्टमी* 🌷
🙏🏻 *ज्योतिष के अनुसार, अगर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय किए जाएं तो माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ये उपाय करने से मनोकामना की पूर्ति व धन प्राप्ति के योग भी बन सकते हैं।*
➡ *ये हैं जन्माष्टमी के अचूक 12 उपाय, 1 भी करेंगे तो होगा फायदा*
1⃣ *आमदनी नहीं बढ़ रही है या नौकरी में प्रमोशन नहीं हो रहा है तो जन्माष्टमी पर 7 कन्याओं को घर बुलाकर खीर या सफेद मिठाई खिलाएं। इसके बाद लगातार पांच शुक्रवार तक सात कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई बांटें।*
2⃣ *जन्माष्टमी से शुरु कर 27 दिन लगातार नारियल व बादाम किसी कृष्ण मंदिर में चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती है।*
3⃣ *यदि पैसे की समस्या चल रही हो तो जन्माष्टमी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद राधाकृष्ण मंदिर जाकर दर्शन करें व पीले फूलों की माला अर्पित करें। इससे आपकी परेशानी कम हो सकती है।*
4⃣ *सुख-समृद्धि पाने के लिए जन्माष्टमी पर पीले चंदन या केसर से गुलाब जल मिलाकर माथे पर टीका अथवा बिंदी लगाएं। ऐसा रोज करें। इस उपाय से मन को शांति प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनेंगे।*
5⃣ *लक्ष्मी कृपा पाने के लिए जन्माष्टमी पर कहीं केले के पौधे लगा दें। बाद में उनकी नियमित देखभाल करते रहे। जब पौधे फल देने लगे तो इसका दान करें, स्वयं न खाएं।*
6⃣ *जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को पान का पत्ता भेंट करें और उसके बाद इस पत्ते पर रोली (कुमकुम) से श्री यंत्र लिखकर तिजोरी में रख लें। इस उपाय से धन वृद्धि के योग बन सकते हैं।*
7⃣ *जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं।इसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें। इससे भगवान श्रीकृष्ण जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं।*
8⃣ *जन्माष्टमी पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इस उपाय से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ये उपाय करने वाले की हर इच्छा पूरी हो सकती है।*
9⃣ *कृष्ण मंदिर जाकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र की 11 माला जप करें। इस उपाय से आपकी हर समस्या का समाधान हो सकताहै।*
*मंत्र- क्लीं कृष्णाय वासुदेवाय हरि:परमात्मने* *प्रणत:क्लेशनाशाय गोविंदय नमो नम:*
🔟 *भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबर धारी भी कहते हैं, जिसका अर्थ है पीले रंग के कपड़े पहनने वाला। जन्माष्टमी पर पीले रंग के कपड़े, पीले फल व पीला अनाज दान करने से भगवान श्रीकृष्ण व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होते हैं।*
1⃣1⃣ *जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें तो जीवन में सुख-समृद्धि आने के योग बनाते हैं।*
1⃣2⃣ *जन्माष्टमी को शाम के समय तुलसी को गाय के घी का दीपक लगाएं और ॐ वासुदेवाय नम: मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें।*
🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🌷 *जन्माष्टमी व्रत-उपवास की महिमा* 🌷
➡ *30 अगस्त 2021 सोमवार को जन्माष्टमी*
🙏🏻 *जन्माष्टमी का व्रत रखना चाहिए, बड़ा लाभ होता है ।इससे सात जन्मों के पाप-ताप मिटते हैं ।*
🙏🏻 *जन्माष्टमी एक तो उत्सव है, दूसरा महान पर्व है, तीसरा महान व्रत-उपवास और पावन दिन भी है।*
🙏🏻 *‘वायु पुराण’ में और कई ग्रंथों में जन्माष्टमी के दिन की महिमा लिखी है। ‘जो जन्माष्टमी की रात्रि को उत्सव के पहले अन्न खाता है, भोजन कर लेता है वह नराधम है’ – ऐसा भी लिखा है, और जो उपवास करता है, जप-ध्यान करके उत्सव मना के फिर खाता है, वह अपने कुल की 21 पीढ़ियाँ तार लेता है और वह मनुष्य परमात्मा को साकार रूप में अथवा निराकार तत्त्व में पाने में सक्षमता की तरफ बहुत आगे बढ़ जाता है । इसका मतलब यह नहीं कि व्रत की महिमा सुनकर मधुमेह वाले या कमजोर लोग भी पूरा व्रत रखें ।*
💥 *बालक, अति कमजोर तथा बूढ़े लोग अनुकूलता के अनुसार थोड़ा फल आदि खायें ।*
🙏🏻 *जन्माष्टमी के दिन किया हुआ जप अनंत गुना फल देता है ।*
🙏🏻 *उसमें भी जन्माष्टमी की पूरी रात जागरण करके जप-ध्यान का विशेष महत्त्व है। जिसको क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का और अपने गुरु मंत्र का थोड़ा जप करने को भी मिल जाय, उसके त्रिताप नष्ट होने में देर नहीं लगती ।*
🙏🏻 *‘भविष्य पुराण’ के अनुसार जन्माष्टमी का व्रत संसार में सुख-शांति और रोगरहित जीवन देनेवाला, अकाल मृत्यु को टालनेवाला, गर्भपात के कष्टों से बचानेवाला तथा दुर्भाग्य और कलह को दूर भगानेवाला होता है।

🙏

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के सदस्यो में भी खुशी की लहर दौड़ेगी। नौकरी व व्यवसाय में आज आपको अपने साथियों का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकालल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आज आपकी किसी छोटी सी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज आपके घर व बहार यदि कोई क्रोध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसमें क्रोध करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपको कोई भारी नुकसान करवा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, जिसके कारण वह अत्यधिक परिश्रम करेंगे और परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। व्यापार में आज आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। आज आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। यदि संभव हो, तो आज आपको किसी ऐसे कार्य में निवेश करना चाहिए, जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धन रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाने से बचना होगा। यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो वह आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी पुरानी बात पर आज आप सोच विचार करेंगे और अपने मित्रों से भी साझा करेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आपको अपने माता-पिता से जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा अवश्य पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यस्तता के बीच आज आप प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को आज अपने किसी सहयोग से कोई बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। भाइयों की मदद से आज आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। सायंकाल के समय आज आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आज किसी वरिष्ठ जनो की बात से आप का मनोबल बढ़ेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज किसी से भी आपको मदद की उम्मीद नहीं रखनी है। यदि रखी, तो आपको निराशा ही हाथ लगेगी। आज आपको किसी भी तरह के रुके हुए कार्य को प्रगति मिलेगी। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती हैं और आपको कुछ परेशानी होगी। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके लिए कोई परेशानी बन सकती है। संतान को यदि आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो वह उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाये। सायंकाल के समय आज आपका कोई कार्य पूर्ण होने से आपको सफलता की प्राप्ति होगी। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है,इसलिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा, व भागदौड़ भी अधिक होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आप कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। व्यस्तता के चलते आप अपने कुछ जरूरी कार्य को आगे के लिए टालेंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा। यदि कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे समय से पूरा करें। शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन होगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने कुछ रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए व अपनी कोई नई डील को फाइनल करने के लिए व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे और आपके जीवन साथी आपसे नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आज आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। भाई बहनों की मदद से यदि कोई पारिवारिक समस्या है, तो उसका समाधान खोजने में आज कामयाब रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में छोटे-मोटे जोखिम ले सकते हैं, लेकिन कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। यदि अपने आप लिया, तो वह आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से भी खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेकर ही कोई महत्वपूर्ण कार्य करें। यदि आपने ऐसा, नहीं किया तो वह आज भविष्य में आपको कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में आज आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन करना पड़ सकता है, इसलिए अपने आंख में कान दोनों खोलकर ही कार्य करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपको दूसरों की मदद करके से सुकून देने वाला रहेगा, इसलिए आज परोपकार के कार्य में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे और इसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसको करने से आपका मन प्रसन्न होगा, उसमें आपको अपने सहयोगियों का भी पूरा साथ मिलेगा। सायंकाल के समय किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

कैसा रहेगा यह वर्ष
अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।