15 साल पहले मारे थप्पड़ के बदले 15 गोलियां मारी

एक थप्पड़ ने बना दिया दीपक को शातिर बदमाश

सोचिए क्या एक थप्पड़ का बदला कोई 15 गोलियां मारकर ले सकता है और वह भी 15 साल बाद। लगता है हत्यारे ने हर 1 वर्ष के लिए एक गोली बदले के रूप में अपने दोस्त के शरीर में उतार दी।
मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है जहां 45 साल के दिनेश कुमार को 15 गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी गई. घटना के कारण का गाजियाबाद पुलिस ने जो खुलासा किया है डरा देने वाला है

हत्या के मुख्यारोपी दीपक का कहना है कि करीब 15 साल पहले किसी विवाद के चलते दिनेश ने उसे एक थप्पड़ मारा था। 15 साल पहले मारे गए इस तमाचे से दीपक बदले की आग में झुलस रहा था और उस थप्पड़ का इंतकाम उसने दिनेश की हत्या कर के लिया।
वही जानकारी में पता लगा है कि दिनेश और दीपक पहले थे अच्छे दोस्त रह चुके हैं।
अगरौला गांव में 15 साल पहले दिनेश और दीपक के परिवार में अच्छी दोस्ती थी. इस बीच मामूली से विवाद में दिनेश ने दीपक को तमाचा मार दिया. इसके बाद से ही दोनों परिवारों ने एक दूसरे से बात बंद कर दी। थप्पड़ वाली घटना के बाद से दीपक अपराध की दुनिया में रहने लगा. इस बीच कई बार वह जेल भी गया और दिनेश को जान से मारने की धमकियां भी देता रहता था।
यहां पहले इस मामले को क्षेत्र में हुई एक अन्य कारण से जोड़कर देखा जा रहा था। बीत गुरुवार को ट्रानिका सिटी थाना इलाके के पचायरा गांव में मोटरसाइकिल और कार से आए 7-8 बदमाशों में प्रॉपर्टी डीलर दिनेश कुमार को गोलियों से छलनी कर दिया था. पीड़ित दिनेश के सिर और सीने में 5 से ज्यादा गोलियां दागी गई थीं. बताया जा रहा था कि आपसी रंजिश के चलते यह हत्या की गई है।
सनसनीखेज तरीके से अब हत्या की असली वजह सामने आ गई है और मुख्यारोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

kuponbet
Kuponbet
vaycasino
betpark
betpark
kolaybet
vaycasino
betpark
vaycasino
kolaybet
kolaybet giriş
betgaranti
betnano
betnano
betnano
betnano
betpark
pusulabet
betpark
betpark
betgaranti
casibom
betnano