आखिर मिल ही गई लापता हुई लड़की – Bhilangana Express

आखिर मिल ही गई लापता हुई लड़की

पुलिस ने किया एक युवक को गिरफ्तार
Dehradun: थाना क्लेमेंट टाउन पर वादिनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 78/20 धारा 363 आईपीसी थाना क्लेमेंट टाउन पर पंजीकृत कराया गया था अपहर्ता के शीघ्र बरामदगी हेतु SSP DEHRADUN द्वारा आदेशित किया गया जिस के क्रम में थानाअध्यक्ष क्लिमेंटाउन द्वारा एक टीम गठित की गई टीम द्वारा सटीक पता रस्सी- सुराग रस्सी कर अपहर्ता को आज दिनांक 11-09-2021 को आईएसबीटी के पास से बरामद कर अपहरणकर्ता अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में धारा 366a, 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्त*
हरि ओम कुमार पुत्र पुत्तू लाल निवासी ग्राम कुरैना थाना निगासन जिला लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) उम्र 19 वर्ष