वाह इंडिया वाह, रच दिया इतिहास – Bhilangana Express

वाह इंडिया वाह, रच दिया इतिहास

भारत बना मिसाल, एक दिन में दो करोड़ पार

आज का दिन दो तरह से बेहद खास बन गया। एक तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस और दूसरा वैक्सीनेशन अभियान में भारत मे दो करोड़ का आंकड़ा पार। एक ऐसा वैक्सीन अभियान जिसे लेकर अपने ही देश में भ्रम फैलाया जा रहा था, वहां आज पूरा देश विश्व के लिए एक मिसाल बन गया हैं। वाकई यह एक बड़ी उपलब्धि है कि एक दिन में दो करोड़ वैक्सीन लगाने का काम पूर्ण कर लिया है। अभियान की सफलता को इसी बात से आंका जा सकता है कि शुक्रवार दिन के दो बजे तक ही देश में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन लगा दी गईं थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसारए भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का रिकार्ड तोड़ दिया गया है।

वाकई जश्न तो बनता ही है और स्वास्थ्य कर्मिया ने इसे इंजाय भी किया। एक ही दिन में 2 करोड़ से अधिक टीके लगजाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के जश्न मनाया। इससे पहले मांडविया ने बताया था। अब यदि आप अभी भी इस महाअभियान का हिस्सा नहीं बने हैं तो देर न किजिए। तत्काल अपने मोबाईल से रजिस्टेªशन कराईए।