सुरक्षाकर्मी ले उड़ा 8 लाख का सामान

एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश से लगभग ₹800000 (आठ लाख) कीमत के स्टील फोटोग्राफी कैमरे एवं एससीरीज चोरी करने वाला ऐम्स संस्थान का सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार, शत प्रतिशत माल बरामद

Rishikesh: दिनांक 13 नवंबर 2021 को एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के प्रशासनिक कार्यालय से एक लिखित तहरीर बाबत किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा संस्थान से स्टील फोटोग्राफी कैमरा एवं अन्य संबंधित एसेसरीज (कीमत लगभग ₹800000) चोरी होने के दी गई | उक्त शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में *मु0अ0सं0-537/21 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात* पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश संस्थान में हुई उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उच्चाधिकारी गणों के कुशल निर्देशन एवं निकट पर्यवेक्षण में
*महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश* के द्वारा शत प्रतिशत माल बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा

*1- एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से निरीक्षण किया गया*
*2- संस्थान में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी गणों से पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की गई*
*3-मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया*

*उपरोक्त किए गए कार्यों से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई जानकारी प्राप्त हुई की एम्स संस्थान में ही कार्यरत एक सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है जिसके पश्चात दिनांक 16 नवंबर 2021 को गठित टीम के द्वारा उक्त सिक्योरिटी गार्ड भानु पवार पुत्र रतन सिंह निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश देहरादून को ऐम्स संस्थान के अंदर से ही गिरफ्तार किया गया| अभियुक्त की निशानदेही पर पी0जी0 पार्किंग एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के पास बने एक बूथ से चोरी किए गए शत प्रतिशत माल की बरामदगी की गई|*

*नाम पता अभियुक्त*
*************************
*1-भानु पवार पुत्र रतन सिंह निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश देहरादून*

*बरामदगी विवरण*
*************************
*1- एक कैमरा रंग काला canon eos 5D mark-3 मय लेंस 16-35 मय बेटरी*
*2- एक कैमरा रंग काला canon mark-4 मय लेंस 24-70 बिना बैटरी*
*3- एक फ्लैश रंग काला मय बैटरी*

*नोट*-चोरी का माल बरामद होने पर अभियोग उपरोक्त में धारा-411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है|

*पूछताछ विवरण*-
अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि मैं एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में ही सिक्योरिटी गार्ड हूं| 9 नवंबर 2021 की रात्रि को मैं ड्यूटी पर तैनात था तब रात्रि में सुरक्षा डेस्क बोर्ड पर रखी चाबी को उठाकर सीढ़ियों के रास्ते जाकर कमरे का दरवाजा खोल कर मैंने स्टील फोटोग्राफी कैमरे एवं अन्य सामान चोरी कर लिया था तथा सामान चोरी करने के बाद चाबी मैंने वहीं सुरक्षा डैशबोर्ड पर रख दी थी इसके बाद पकड़े जाने के डर से मैंने यह सामान पी0जी0 पार्किंग के पास बने एक बूथ में छुपा कर रख दिया था सोचा था कि बाद में मौका लगने पर इस सामान को बाहर ले जाकर बेच दूंगा परंतु आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया|

kuponbet
Kuponbet
vaycasino
vaycasino
vaycasino
rinabet
vaycasino
vaycasino
vaycasino
vaycasino giriş
vaycasino
betpark
betpark
vaycasino
betnano
maksibet
maksibet
betpuan
betnano
betnano
betnano
betpas
vaycasino
vaycasino
rotabet
vaycasino
vaycasino
shell domain
wordpres cpanel domain
vdcasino
betnano
alobet
celtabet
padişahbet
vdcasino
vaycasino
betgaranti