जानिए आज का राशिफल और पंचांग – Bhilangana Express

जानिए आज का राशिफल और पंचांग

🙏🏻🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक – 22 नवंबर 2021*
⛅ *दिन – सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – हेमंत*
⛅ *मास – मार्ग शीर्ष मास (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक*)
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – तृतीया रात्रि 10:26 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
⛅ *नक्षत्र – मृगशिरा सुबह 10:44 तक तत्पश्चात आर्द्रा*
⛅ *योग – साध्य सुबह 06:46 तक तत्पश्चात शुभ*
⛅ *राहुकाल – सुबह 08:16 से सुबह 09:39 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:54*
⛅ *सूर्यास्त – 17:54*
⛅ *दिशाशूल – पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए* 🌷
👉 *23 नवम्बर 2021 मंगलवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:00) ।*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मंगलवारी चतुर्थी* 🌷
🙏 *अंगार चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…*
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 *> मंगल देव का मानसिक आह्वान करो*
🌷 *> चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें*
💵 *कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |*
🙏🏻 *–
🌞 *~ हिन्दू पंचांग
हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का काफी महत्‍व माना गया है. घर (House) में विराजमान तुलसी के पौधे को लोग मां लक्ष्‍मी का अंश मानते हैं और कहते हैं कि हमारे घर में कई अशुभ घटनाओं को ठीक करने का काम ये करती है. वास्‍तु (Vastu) में भी माना गया है कि घर की तुलसी परिवार और घर में होने वाले शुभ अशुभ काम का संकेत देती है. शास्‍त्रों के अनुसार, तुलसी एक ऐसा पौधा है जो आपको मुसीबतों (Problems) के बारे में पहले से सतर्क कर सकता है. ऐसे में घर पर तुलसी रखने से कई विपत्तियों को रोका भी जा सकता है.

~* 🌞घर पर रखी तुलसी ऐसे देती है संकेत

1.अचानक सूख जाए

अगर घर में मौजूद हरा-भरा तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाए तो ये आपके घर में आने वाली किसी परेशानियों का संकेत हो सकता है. ये इस बात का संकेत है कि विष्णु की कृपा आपके घर पर नहीं है.  अगर कुछ ऐसा हो तो तुरंत सचेत हो जाएं.
2.पितृ दोष का संकेत

अगर आपके घर में पितृ दोष हो और आप घर में तुलसी का नया पौधा लगाना चाहें तो एक से दो दिन में ही सूखकर झड़ जाएगा. पितृ दोष की वजह से घर में बार-बार लड़ाई झगडे होते हैं. ऐसे में आपको पितृ दोष निवारण के उपाय करने चाहिए.
3.समृद्धि का संकेत

यदि आपके घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अचानक से हरा-भरा हो जाए या ज्यादा घना दिखने लगे तो इसे शुभ मानना चाहिए.  इसकी पत्तियां हरी होने लगें और इसमें मंजरी आने लगें तो समझिए कि आपके घर में सुख समृद्धि आने वाली है. यह संकेत घर के कल्याण और सुख की ओर भी इशारा करते हैं. इसलिए घर में रखी तुलसी को रोज पानी दें और हराभरा रखने की कोशिश करें. ऐसा करने से आपके घर में विष्‍णु और लक्ष्‍मी की परिकंपा बनी रहेगी

🌷 *मंगलवार चतुर्थी* 🌷
👉 *भारतीय समय के अनुसार 23 नवम्बर 2021 को (सूर्योदय से रात्रि 12:46 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..*
*👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं :-*
🌷 *1) ॐ मंगलाय नमः*
🌷 *2) ॐ भूमि पुत्राय नमः*
🌷 *3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः*
🌷 *4) ॐ धन प्रदाय नमः*
🌷 *5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः*
🌷 *6) ॐ महा कायाय नमः*
🌷 *7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः*
🌷 *8) ॐ लोहिताय नमः*
🌷 *9) ॐ लोहिताक्षाय नमः*
🌷 *10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः*
🌷 *11) ॐ धरात्मजाय नमः*
🌷 *12) ॐ भुजाय नमः*
🌷 *13) ॐ भौमाय नमः*
🌷 *14) ॐ भुमिजाय नमः*
🌷 *15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः*
🌷 *16) ॐ अंगारकाय नमः*
🌷 *17) ॐ यमाय नमः*
🌷 *18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः*
🌷 *19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः*
🌷 *20) ॐ वृष्टि हराते नमः*
🌷 *21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः*
🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले :-*
🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*
🌷 *कुमारो रक्त वस्त्रका*
🌷 *ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम*
🌷 *ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे*
🙏 *हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..*

📖 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌹🌻☘🌷🌺🌸🌼💐🙏🏻पंचक काल,
09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।
एकादशी व्रत

30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश
प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष
02 दिसंबर- प्रदोष व्रत
31 दिसंबर- प्रदोष व्रत

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा
अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज आप अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी से कुछ धन उधार लेने की सोच सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुददे पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। 
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो दिल खोलकर करें क्योकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने बारे में भी सोचना होगा, क्योंकि आज आप अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे। आज आप अपने परिवार में बढ़ती जरूरतों के कारण अपने बढ़ते खर्चों से भी परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी आमदनी को बढ़ाने की सोचेंगे। आज आप अपने दिन का समय धर्म व आध्यात्म के कार्य में भी व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज ननिहाल पक्ष से भी आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसके कारण आपके शत्रु परेशान रहेंगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप प्रतिक्षा लंबे समय से कर रहे थे। यदि आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मनमुटाव हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य का रहने वाला है। आज आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन आपके साथ लोग बुरा व्यवहार करेंगे, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप किसी कार्य को साहस व निर्भीकता पूर्वक करेंगे और उसमें सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के घर जा सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति मिलने के संकेत दे रहा है। आज आप अपने दिन का कुछ समय दूसरों की सेवा में भी व्यतीत करें। विद्यार्थी आज यदि किसी कंपटीशन में भाग लेंगे,तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया अवसर प्राप्त हो सकता हैं, जो उनकी तरक्की में चार चांद लगाएंगे। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करेंगे, तो वह धन आपका फंस सकता है, इसलिए अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका मन कुछ किसी वजहों से परेशान रहेगा, लेकिन वह व्यर्थ होंगे। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न भी रहेंगे। आज आपका यदि अपने पिताजी से कोई वाद-विवाद पनते, तो उसमें आपको चुपचाप रहना ही बेहतर होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका बनता हुआ काम बिगाडने की पूरी कोशिश करेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके अंदर परोपकार की भावना भी विकसित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। सायंकाल के समय आज आपको पेट, गैस, अपच आदि जैसी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान पर भी संयम बरतना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। यदि आप अपने व्यापार में लाभ के लिए कुछ कार्य को करेंगे, तो उनमें आज आपको मन मुताबिक लाभ ना मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को किया हुआ था, तो उसमें आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन खर्चा भी होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिससे उधेड़बुन में आपका पूरा दिन बीतेगा। आज आपको अपने किसी परिजन पर विश्वास करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह आपके साथ विश्वासघात भी कर सकता है। आज आपको सीमित आय मिलने से भी थोड़ा परेशान रहेंगे और अपनी आय को बढ़ाने के कुछ नए स्त्रोत भी हो अपनाएंगे। सायंकाल के समय आप पास व दूर की यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज सामाजिक सम्मान मिलने से आ का मनोबल बढ़ेगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आज कुछ अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। सायंकाल के समय आपका कुछ अच्छे लोगों से मिलना जुलना होगा, जिसके कारण आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत करेंगे।

दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से
आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं