भागवत कथा में महिलाओं के काले कारनामे, पंजाब से आकर उत्तराखंड में हरकतें – Bhilangana Express

भागवत कथा में महिलाओं के काले कारनामे, पंजाब से आकर उत्तराखंड में हरकतें

चोरी की घटनाओं में शामिल पंजाब का अंतरराज्यीय समाना गैंग आया दून पुलिस की गिरफ्त में

*भागवत कथा के दौरान हुई चोरी की घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा

*अंतरराज्यीय चोर गिरोह की 02 महिलाओ सहित 04 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

03 सोने की चैन व 10 हजार की नगदी हुयी, बरामद गिरफ्तार अभियुक्त भागवत कथाओं में शामिल होकर महिलाओं को बनाते थे निशाना

सोशल मीडिया के माध्यम से भागवत कथा स्थलों की प्राप्त करते थे जानकारी

कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत जीएमएस रोड पर दस अगस्त को एक होटल में आयोजित भागवत कथा में चार महिलाओ के गले से चैन व मंगल सूत्र की चोरी से हंगामा मच गया था।
एक ही स्थान पर हुई चोरी की अलग- अलग घटनाओं की गंभीरता के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में अलग- अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु लगातार किये जा रहे प्रयासों से पुलिस टीम को घटना में पंजाब पटियाला का एक चर्चित चैन चोर गैंग के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा गोपनीय रूप से उक्त गिरोह के संबंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दिनांक 19/08/2026 को पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटनाओं में शामिल गैंग के कुछ सदस्य पुनः देहरादून में किसी अन्य घटना को करने की फिराक में वापस आये है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाश हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए घटना में शामिल 02 महिलाओ सहित 04 अभियुक्तों को हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गयी पीली धातु की चैनें बरामद हुयी।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह मूल रुप से पंजाब पटियाला के समाना गाँव निवासी हैं, जो कि वर्तमान में पटियाला के आस पास ही अलग- अलग जगहों पर रह रहे हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे सोशल मीडिया तथा यू-ट्यूब के माध्यम से अलग- अलग जगहों पर आयोजित होने वाली भागवत कथाओं की जानकारी प्राप्त करते है। फिर गैंग के सभी सदस्य, जिनमें ज्यादातर महिलायें होती हैं, उक्त स्थान पर एकत्रित होकर भजन कीर्तन करने के बहाने आयोजन में शामिल हो जाते हैं तथा भजन कीर्तन के दौरान गिरोह की महिलायें मौका देखकर वहाँ आयी हुयी महिलाओं की चैन चुरा लेती है, तथा आयोजन स्थल के बाहर वाहन में इनका इन्तजार कर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मौके से फरार हो जाते हैं।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- अजय सिहं पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम समाना, थाना सदर समाना, पटियाला, पंजाब हाल 06 नम्बर, गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब, उम्र- 26 वर्ष

2- गुरुप्रीत सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी 16 एकड बरनाला, जिला बरनाला, पंजाब, उम्र- 28 वर्ष

3- हरजिन्दर कौर उर्फ रानी पत्नी काका निवासी ग्राम लगडोई, थाना सदर, पटियाला, पंजाब, उम्र-40 वर्ष

4- पूजा कौर उर्फ लाडी पत्नी जगत सिंह ग्राम समाना, थाना सदर समाना, जिला पटियाला, पंजाब, हाल 6 नम्बर गली चावडा बाजार, पटियाला, पंजाब, उम्र-48 वर्ष