देश को एक और बड़ा झटका, नहीं रहे वरुण सिंह – Bhilangana Express

देश को एक और बड़ा झटका, नहीं रहे वरुण सिंह

शोक में डूबा समूचा हिंदुस्तान, कुशलता की कामना कर रहा था पूरा देश

Dehradun: तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में 13 लोगों की मृत्यु के बाद उपचार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी आज निधन हो गया। उनके निधन की खबर के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है। बता दे इस दुर्घटना में चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में वरुण सिंह को जिंदा बचाया गया था लेकिन उनकी हालत काफी नाजुक थी। पूरा देश उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहा था लेकिन आज इस खबर के साथ ही दुख भरी लहर पूरे देश में फैल गई है।
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में सवार ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की भी निधन की खबर है। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए इस दर्दनाक हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही एक मात्र जीवित बचे सैन्य अधिकारी थे। हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिसमें सीडीएस रावत की पत्नी समेत 13 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी। अब हादसे के एक सप्ताह के अंदर ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की मृत्यु के साथ ही इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।