क्रिसमस और नए साल की मस्ती पर रहेगी पुलिस की नजर – Bhilangana Express

क्रिसमस और नए साल की मस्ती पर रहेगी पुलिस की नजर

यातायात प्लान होगा जारी, अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई

Dehradun: क्रिसमस डे तथा आगामी नव वर्ष के अवसर पर जनपद देहरादून में मसूरी व अन्य पर्यटन स्थलो पर बाहरी राज्य /जनपदों से भारी संख्या में पर्यटको की आने की सम्भावना के दृष्टिगत किये जा रहे सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों की समीक्षा हेतु आज दिनांक – 22-12-21 को SSP द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, नगर क्षेत्र के थाना प्रभारियों तथा यातायात निरीक्षको के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी।
गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा आगामी क्रिसमस -डे व नव वर्ष के अवसर पर बाहरी क्षेत्रो से आने वाले व्यक्तयो /वाहनो के लिए पुख्ता यातायात प्लान बनाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान नियमो का पालन न करने तथा नो पार्किग जोन में अनावश्यक रुप से वाहनो को खड़ा कर यातायात को बाधित करने वाहन चालको के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये।
साथ ही पुलिस अधीक्षक यातायात को निर्देशित किया गया कि वह सभी थानाध्यक्षो /क्षेत्राधिकारियों से समन्वय स्थापित कर एक पुख्ता यातायात प्लान तैयार करते हुये उसका क्रियान्वयन शुरु कर दे ताकी उसमें कुछ गलती हो तो समय रहते उसमें सुधार किया जा सकें। यातायात प्लान को इस तरह से तैयार किया जाये कि बाहरी क्षेत्रो से राजपुर/मसूरी की ओर जाने वाले वाहन शहर के बाहरी मार्गो से होते हुए सम्बन्धित स्थानो को जाये, किसी भी दशा में उक्त ट्रैफिक शहर के अन्तरिक मार्गो में प्रवेश न करने पाये। इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र के बाहरी स्थानों प्रेमनगर /क्लेमेन्टाउन /डोईवाला/रायपुर में वाहनों को रोकने हेतु हॉल्ट पार्किग एरिया को चिन्हित किया जाये, जिससे मसूरी, राजपुर व अन्य स्थानो पर यातायात का दबाव बढने पर शहर में आने वाले वाहनो को कुछ देर के लिए रोका जा सकें। सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने –अपने क्षेत्रो में यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करें, साथ ही सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त पुलिस बल को इस सम्बन्ध में भली –भॉति ब्रीफ करने तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।
उक्त गोष्टी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात/ नगर/ ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर/ सदर / नेहरू कॉलोनी/ डालनवाला/ प्रेमनगर, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी तथा यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।