सिकंदर ने दिखाएं हाथ, उखाड़ ले गया गेट – Bhilangana Express

सिकंदर ने दिखाएं हाथ, उखाड़ ले गया गेट

सेलाकुई क्षेत्र में चोरी की घटना करने वाले दो शातिर चोरी के गेट के साथ गिरफ्तार*

Dehradun: दिनांक 27-12-2021 को वादी श्री नीरज पुत्र महिंदर निवासी राणा कांटा के सामने सेलाकुई इन होटल थाना सेलाकुई देहरादून ने थाना सेलाकुई पर लिखित तहरीर दी कि वादी का प्लॉट सेलाकुई होटल इन के पीछे स्थित स्थित है जिसकी दीवार पर एक लोहे का बड़ा गेट लगा रखा था दिनांक 25/26-12-21 को प्लाट में लगे लोहे के गेट को उखाड़ कर किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में प्राप्त हुई जिस पर तत्काल दिनांक 27-12-2021 को ही थाना सेलाकुई पर अज्ञात अभियुक्तगणो के विरुद्द् सुसंगत धाराओ मे पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उप निरीक्षक अनित कुमार के सुपुर्द की गयी!
उपरोक्त चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर घटना के सम्बन्ध में आवश्यक पूछताछ की गयी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
सीसीटीवी फुटेज से दो संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश मे आये । जिनको दिनांक *27/28.12.2021 को रात्रि मे पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तो सिकंदर और कर्मवीर को चैकिंग के दौरान टपरवियर कंम्पनी के पीछे सारना नदी से गिरफ्तार किया गया।* तथा गिरफ्तार अभियुक्तो की निशानदेही पर उपरो्त घटना मे चोरी किया लोहे का गेट बरामद किया गया!
अभियुक्त गण को न्यायालय पेश किया जा रहा है
*नाम पता अभियुक्तगण*
—————————————–
*1- सिकंन्दर पुृत्र बिसम्बर निवासी ग्राम बरसी टिकरौल थाना तीतरौं जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष*
*2- कर्मवीर सिंह पुत्र नरेंधर सिंह निवासी बरसी थाना तीतरौं जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र-26 वर्ष*