आज का पंचांग एवं दैनिक राशिफल – Bhilangana Express

आज का पंचांग एवं दैनिक राशिफल

🙏🏻🙏🏻
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक – 06 जनवरी 2022*
⛅ *दिन – गुरुवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – दक्षिणायन*
⛅ *ऋतु – शिशिर*
⛅ *मास – पौस*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – चतुर्थी दोपहर 12:29 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र – शतभिषा 07 जनवरी सुबह 06:21 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*
⛅ *योग – सिद्धि शाम 03:25 तक तत्पश्चात व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल – दोपहर 02:06 से शाम 03:28 तक*
⛅ *सूर्योदय – 07:18*
⛅ *सूर्यास्त – 18:10*
⛅ *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी*
💥 *विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *सर्दी सहन न होने पर* 🌷
👉🏻 *कुछ लोगों को सर्दी सहन नहीं होती …थरथराते हैं, दांत आपस में टकराते हैं, हाथ कांपते हैं l*
👉🏻 *वे लोग कड़ाही में थोड़ा सा घी डालदें और फिर उसमे गुड़ गला दें l जितना गुड़ उतना सौंठ डालदें l थोड़े से घी में गला के सेंक दिया l एक-एक चम्मच खाने से सर्दी झेलने की ताकत आ जाएगी l सुबह शाम चाट लें l*
👉🏻 *राई पीसके शहद के साथ पैरों के तलवों में लगादें तो भी सर्दी में ठिठुरना बंद हो जायेगा l*
🙏🏻 *
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*
🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*
🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुए नाराज हुए, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्यदेव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नहीं दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसू बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*
💥 *विशेष ~ 06 जनवरी 2022 गुरुवार को शाम 03:26 से 07 जनवरी, शुक्रवार को दोपहर 01:12 तक व्यतिपात योग है।*
🙏🏻 *

📖 *
📒 *
🌞 *~ हिन्दू – पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺💐🍁
जनवरी  में पंचक का आरंभ
5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे

पंचक का समापन
10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक

एकादशी
13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी
वैकुंठ एकादशी शुरू – 16:49, जनवरी 12
समाप्त – 19:32, जनवरी 13
28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी
षटतिला एकादशी शुरू – 02:16, 28 जनवरी
समाप्त – 23:35, 29 जनवरी

प्रदोष
शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी
शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ – 10:19 अपराह्न, जनवरी 14
समाप्त – 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16
30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी
रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ – 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी
समाप्त – 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी

अमावस्या
02 जनवरी, 2022
( रविवार ) पौष अमावस्या

पूर्णिमा
पौष पूर्णिमा व्रत
17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ – 03:18 सुबह, जनवरी 17
समाप्त – 05:17 सुबह, जनवरी 18

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अध्ययन करना होगा, तभी वह सफलता पा सकेंगे। आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में रुचि ले सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और उनको बाहर के खाने पीने से परहेज रखने को कहना होगा, क्योंकि उनको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसमें बाद में आपको मानसिक तनाव ही होगा, इसलिए आज आपको किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज आपके पड़ोस का कोई सदस्य आपसे धन संबंधित कोई मदद मांग सकता है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनकर उनको सुलझाने में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आज आप अपनी और भी ध्यान नहीं देंगे। यदि आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी फैसले को लेंगे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आज पिताजी यदि आपको कोई सलाह मशवरा दे, तो उसे मान लेना बेहतर होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आज आप किसी की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसमें आपका भागदौड़ भी अधिक होगी व धन खर्च भी होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगा, जो लोग शादी के बंधन में बंधे हैं, उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है व परिवार के सदस्य भी उनके लिए आज किसी सरप्राइस का प्लान बना सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उन्हे अपने अधिकारियों के सामने से डांट खानी पड़ सकती है। सायंकाल के समय छोटे व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा व उनकी किसी भी सलाह को सिर्फ सुनना होगा, मानना नहीं। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आपके मन में कुछ अनजाना सा भय बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, जो लोग किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह अपने व्यापार में भी लाभ उठा पाने में सफल रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यापार में कोई ऐसी डील फाइनल होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए भी आजका दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि आज उनको शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से किसी भी झगड़े में पडने से बचना होगा, नहीं तो वह उनको किसी परेशानी में टाल सकते हैं। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी को पहले उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
यदि आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो आप उसका हल खोजने में सफल रहेंगे, क्योंकि आज आपको अपने किसी परिजन की मदद से इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता मिल जाएगा। पारिवारिक जीवन में आज आप परिवार के सदस्यों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपनी माता जी के साथ अपनी कुछ परेशानियों को बताकर अपने मन का कुछ हल्का करेंगे। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी ऊर्जा को देखकर आपके सहकर्मी भी हैरान रहेंगे, जिसके कारण वह आज आपसे किसी भी मामले में पंगा नहीं लेंगे। संतान को आज आप सामाजिक कार्य करते देख प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आज आपको संतान के विवाह की चिंता सकती है। आज आपको व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपनो के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना भी प्राप्त होगी। आज आप अपने व्यापार संबंधी किसी समस्या को अपने किसी परिजन से साझा कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप कहीं पर अपने धन का निवेश करें, तो दिल खोलकर करें, क्योंकि उससे आने वाले समय में आपको फायदा होगा। आज आपकी वाणी आपके चारो और मिठास घोलने में कामयाब रहेगी, जिसके कारण आज प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा। यदि आपके पर कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उससे भी मुक्ति पाने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज आप यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी करा रहे थे, तो आज आप उसमें भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी ससुराल पक्ष के व्यक्ति से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आप अपने आपको मानसिक रूप से सशक्त पाएंगे व हर निर्णय को लेने में समर्थ रहेगे, इसलिए आज आपको किसी से भी सलाह मशवरा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका आपका विरोधी हो। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं को बनाते भी नजर आएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिनका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आप अपनी किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कुछ उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनके व्यवसाय में चार चांद लगेंगे, लेकिन आज आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेंगे, उनके लिए आज का दिन सुखद रहेगा, लेकिन आज आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चा आपको परेशानी में डाल सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, तभी वह किसी सही नौकरी पर पहुंच कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी की समस्याओं को सुनकर उन पर अमल करेंगे। आज आप अपने किसी परिजन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त होता दिख रहा है। पारिवारिक जीवन में आज आपको भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग शेयरबाजार आदि में धन लगाते हैं वह आज मुनाफा कमा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको आय के विभिन्न स्त्रोतों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा सकेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरी करते नजर आएंगे। परिवार में यदि कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आज आप तत्पर रहेंगे, इसके लिए आप आज अपने कुछ जरूरी कार्य को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको वह भविष्य में परेशानी दे सकते हैं, जो लोग किसी संपत्ति के बारे मे सोच रहे हैं, तो उनको आज उसके अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, इन लोगों ने अपनी संतान के लिए किसी नए व्यवसाय को करने का सोचा है, तो उसमें आज सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा