किशोर उपाध्याय के खिलाफ कांग्रेस कमेटी का कड़ा एक्शन – Bhilangana Express

किशोर उपाध्याय के खिलाफ कांग्रेस कमेटी का कड़ा एक्शन

भाजपा से निकटता को बताया कारण
पार्टी के सभी पदों से हटाया गया
Dehradun: कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के सभी पदों से हटा दिया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वह भारतीय जनता पार्टी एवं अन्य दूसरे विरोधी दलों के साथ इन दिनों काफी मिलनसार हो रहे हैं और कई कार्यक्रमों में साथ देखे गए हैं। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की ओर से जारी किए गए इस पत्र में यह भी कहा गया है कि जहां एक और उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाना चाहती है और इसके लिए कांग्रेस को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है तो इन परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य करें।
पत्र में किशोर उपाध्याय पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्हें पहले भी इस संबंध में चेतावनी दी गई है लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है लिहाजा उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटाया जाता है।