सावधान! कहीं आपकी जेब में रखा 500 का नोट नकली तो नहीं – Bhilangana Express

सावधान! कहीं आपकी जेब में रखा 500 का नोट नकली तो नहीं

Dehradun: आए दिन हमारे सामने नकली नोट पकड़े जाने के समाचार आते रहते हैं। यह वह मामले हैं जो सामने आते हैं लेकिन ना जाने ऐसे कितने ही नकली नोट देशभर में चलन में होंगे जो आसानी से पकड़ में नहीं आते। हालांकि नोट असली है या नकली इसके लिए रिजर्व बैंक ने कई मानक बनाए हैं और थोड़ी सी सावधानी से असली और नकली नोट की पहचान की जा सकती है।

अगली बार जब भी आपकी जेब में 500 का नोट आए तो एक बार उसे कुछ खास तरीकों से जांच परख ले।

500 रुपये के नोट को लाइट के सामने रखेंगे, तो खास जगहों पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा। आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर नोट को रखेंगे, तो भी खास जगहों पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा।
इसके साथ ही आपको देवनागरी में भी 500 लिखा हुआ दिखाई देगा।

नोट पर अंग्रेजी में इंडिया लिखा हुआ दिखाई देगा। जब नोट को थोड़ा टेढा करेंगे, तो सिक्योरिटी थ्रेड का कलर हरे से नीले में बदलता हुआ दिखाई देगा। आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरफ होगा।

नोट पर आपको महात्मा गांधी की फोटो और इलेक्ट्रोटाइप वॉटरमार्क भी दिखाई देगा। नोट के ऊपर लेफ्ट ओर और नीचे राइट ओर छपे नंबर बाएं से दाएं बढ़ते हैं।

नोट पर लिखे 500 का रंग हरे से बदलकर नीला हो जाता है, नोट के दाईं ओर अशोक स्तंभ है। नोट पर प्रिंट वर्ष देखा जा सकता है।

स्वच्छ भारत का लोगो इसके स्लोगन के साथ छपा होता है। सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल भी होता है। नोट पर भारतीय ध्वज के साथ लाल किले की एक तस्वीर भी होती है।
साथ ही देवनागरी में 500 भी छपा होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ने नोट को ब्लाइंड लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया है। वे नोट को छूकर पता लगा सकते हैं कि वो असली है या नकली। ब्लाइंड लोगों के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ, पहचान चिह्न, दाईं ओर 500 रुपये के साथ सर्किल, और दाईं व बाईं ओर 5 ब्लीड लाइन का प्रिंट उभरा हुआ होता है।