इन 5 राशियों पर सेहत रहेगी भारी आज के दिन – Bhilangana Express

इन 5 राशियों पर सेहत रहेगी भारी आज के दिन

~ *आज का हिन्दू पंचांग*

⛅ *दिनांक – 06 मार्च 2022*
⛅ *दिन – रविवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – फाल्गुन*
⛅ *पक्ष – शुक्ल*
⛅ *तिथि – चतुर्थी रात्रि 09:11 तक तत्पश्चात पंचमी*
⛅ *नक्षत्र – अश्विनी 07 मार्च रात्रि 03:51 तक तत्पश्चात भरणी*
⛅ *योग – ब्रह्म रात्रि 12:01 तक तत्पश्चात इन्द्र*
⛅ *राहुकाल – शाम 05:16 से शाम 06:45 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:56*
⛅ *सूर्यास्त – 18:43*
(सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में जिलेवार अंतर संभव है)
⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – विनायक चतुर्थी*
💥 *विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *बुढ़ापे में झुर्रियों से बचने हेतु* 🌷
👉🏻 *बड़ी उम्रवालों को सूखा नारियल चबाके खाना चाहिये तो झुर्रियां नहीं पड़ेगी | नारंगी खाना चाहिये तो झुर्रियां नहीं पड़ेगी |*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *मास अनुसार देवपूजन* 🌷
➡ *माघ मास में सूर्य पूजन का विशेष विधान है | भविष्य पुराण आदि में वर्णन आता है | आरोग्यप्राप्ति हेतु, माघ मास आया तो सूर्य उपासना करों |*
➡ *फाल्गुन मास आया तो होली का पूजन किया जाता है.. बच्चों की सुरक्षा हेतु |*
➡ *चैत्र मास आता है चैत्र मास में ब्रम्हा, दिक्पाल आदि का पूजन कियाजाता है ताकि वर्षभर हमारे घर में सुख-शांति रहें |*
➡ *वैशाख मास भगवान माधव का पूजन किया जाता है ताकि, मरने के बाद वैकुंठलोक की प्राप्ति हो | ॐ नमो भगवते वासुदेवाय… |*
➡ *जेष्ठ मास में यमराज की पूजा की जाती है जो की वटसावित्री का व्रत सुहागन देवियाँ करती हैं | यमराज की पूजा की जाती है ताकि, सौभाग्य की प्राप्ति हो, दुर्भाग्य दूर हो |*
➡ *श्रावण मास में दीर्घायु की प्राप्ति हो, श्रावण मास में शिवजी की पूजाकी जाती है | अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम् |*
➡ *भाद्रपद मास में गणपति की पूजा करते है की, निर्विध्नता की प्राप्ति हेतु |*
➡ *आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में फिर पितृ पूजन करते है की, वंश वृद्धि हेतु | और अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में माँ दुर्गा की पूजा होती है की, शत्रुओं पर विजय प्राप्ति हेतु नवरात्रियां |*
➡ *कार्तिक मास में लक्ष्मी पूजा की जाती है, सम्पति बढ़ाने हेतु |*
➡ *मार्गशीर्ष मास में विश्वदेवताओं का पूजन किया जाता है कि जो गुजर गये उनकी आत्मा की शांति हेतु ताकि उनको शांति मिले | जीवनकाल में तो बिचारेशांति न लें पाये और चीजों में उनकी शांति दिखती रही पर मिली नहीं | तो मार्गशीर्ष मास में विश्व देवताओं का पूजन करते हैं भटकते जीवों के सद्गति हेतु |*
➡ *आषाढ़ मास में गुरुदेव का पूजन करते हैं अपने कल्याण हेतु और गुरुदेव का पूजन करते हैं तो फिर बाकी सब देवी-देवताओं की पूजा से जो फल मिलता है वह फल सद्गुरु की पूजा से भी प्राप्त हो सकता है, शिष्य की भावना पक्की हो की – सर्वदेवोमय गुरु | सभी देवों का वास मेरे गुरुदेव में हैं | तोअन्य देवताओं की पूजा से अलग-अलग मास में अलग-अलग देव की पूजा से अलग-अलग फल मिलता है पर उसमें द्वैत बना रहता है और फल जो मिलता है वो छुपने वाला होता है | पर गुरुदेव की पूजा-उपासना से ये फल भी मिल जाते है और धीरे-धीरे द्वैत मिटता जाता है | अद्वैत में स्थिति होती जाती है |*
🙏🏻 *-
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🌷 *चंदन तिलक की महिमा* 🌷
🙏🏻 *चंदनस्य महतपुण्यं पवित्रं पाप नाशनम |*
*आपदं हरति नित्यं लक्ष्मी तिष्ठति सर्वदा ||*
➡ *चंदन का तीलक महापुण्यदायी है | आपदा हर देता है |*
🙏🏻 *)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
पंचक
मार्च 2022
पंचक का आरंभ- 28 मार्च 2022, सोमवार को 23.56 पीएम से
पंचक का समापन- 2 अप्रैल 2022, शनिवार को 29.24 मिनट पर।

एकादशी

सोमवार, 14 मार्च 2022- आमलकी एकादशी
सोमवार, 28 मार्च 2022- पापमोचनी एकादशी

प्रदोष

15 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:29 बजे से रात 08:53 बजे तक.
29 मार्च, दिन: मंगलवार, भौम प्रदोष व्रत, पूजा मुहूर्त: शाम 06:37 बजे से रात 08:57 बजे तक.

पूर्णिमा

17 मार्च, दिन: गुरुवार: फाल्गुन पूर्णिमा

दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा।

आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78

शुभ वर्ष : 2021, 2026

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

कैसा रहेगा यह वर्ष
जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोच सकते हैं, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके उन कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उससे आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें आप को रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आज अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव को सकता है
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आप संतान की कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा और आपको थकान, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आपको उसमें लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने कुछ खर्चों के बढ़ने के कारण परेशान तो होंगे, लेकिन व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो वाद विवाद लंबा खिंच सकता है। आज कोई पुरानी चीज आपके अचानक से सामने आ सकती है जिसे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसके कारण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे, जिसे देखकर प्रसन्नता होगी। प्रेम के मामले में आपको आज थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपका साथी किसी की बातों में आकर आपसे झगड़ा कर सकता है। आज के दिन प्राणायाम करने से आपको मानसिक तौर पर हल्का महसूस होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी क्योंकि एकाग्रता की कमी हो सकती है। आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपके किसी कार्य को करने से नाखुश रहेंगे, यदि आप हमें प्यार से समझाते हैं तो बेईमान सकते हैं और आपके काम में सफलता की दुआ भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आप अपने किसी प्रियजन के साथ मिलकर किसी व्यवसाय को करने की सोच सकते हैं। पहले से किया जा रहे बिज़नस में आपको खुले दिमाग से ही सभी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका पार्टनर आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता हैं। आप अपनी संतान से अपने मन की कुछ इच्छाओं को जाहिर करेंगे, जो उन्हें पूरी करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आप अपनी माताजी को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालकर रखना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्यों मे आपसी विवाद पनप सकता है। आज कोई प्रॉपर्टी खरीदने की बात चल सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके विरोधी आपके सामने कुछ ऐसे प्रस्ताव रखेंगे, जो आपके लिए कठिन होंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन पर सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने मन की सुननी होगी व किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, क्योंकि किसी की बात सुनकर आपको जल्दी क्रोध आएगा, जो आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। विदेश से आयात निर्यात कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया हुआ था, तो आप उस कर्ज को उतार पाने में सफल रहेंगे। आज परिवार वालों के साथ बाहर खाना खाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको किसी भी निर्णय को धैर्य व संयम से लेना होगा, क्योंकि आपकी तरक्की देख कर आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपसे ईर्ष्या कर सकता है और वह आपको किसी गलत काम की ओर भी अग्रसर कर सकता है। यदि संतान भी आज कोई ऐसा कार्य करे, जो आपके मन मुताबिक नहीं हो तो उसमें भी आपको क्रोध करने से बचना होगा। उन्हें प्रेम से समझाना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। सायंकाल का समय आप किसी दावत में सम्मिलित हो सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। भाई बहनों के साथ अच्छा समय गुजरेगा और मन में खुशी रहेगी। व्यापार के लिए यात्रा के योग बनेंगे और विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा। दिमाग पर काबू रखने की कोशिश करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आप अपनी संतान की शिक्षा के संबंध में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे व्यापारियों को आज व्यापार में मनचाहा लाभ न मिलने के कारण थोड़ी निराशा होगी। आप अपने किसी कानूनी कार्य के पूरा होने के लिए किसी अधिकारी से मिल सकते हैं। जीवनसाथी आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। इसी बात को लेकर पिता से अनबन हो सकती है कोई कानूनी कार्यवाही आपको परेशान कर सकती है। रिश्तेदारों के साथ व्यापार करते हैं तो आज उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। विदेशी विनिमय सोच समझ कर करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके अंदर एक नई ऊर्जा होगी। आज आपका मन कुछ धार्मिक कामों की ओर ही बढ़ेगा। दान पुण्य करने की इच्छा होगी। बच्चों के मन की कोई इच्छा पूरी करेंगे जिससे वह बड़े खुश नजर आएंगे। व्यापार को लेकर धन ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। धन के निवेश को लेकर संशय की स्थिति बनेगी। बेवजह दूसरों के कामों में हस्तक्षेप करने से बचें, इससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का विवाह पक्का हो सकता है जिससे घर में खुशियां आएंगी। अपने व्यवहारिक पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत होगी। किसी बहु प्रतिक्षित कार्य में दोस्तों का साथ मिलने से मन की इच्छा पूरी होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपके परिवार में किसी कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है क्योंकि परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो किसी महिला मित्र के सहयोग से लाभ होगा। अपने कार्य क्षेत्र में सावधान रहना होगा क्योंकि कुछ विरोधी परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने का प्लान बना सकते हैं। नए दोस्त बनाने का मौका भी मिलेगा। आज आपके काम में आपका कोई दोस्त आपकी बड़ी मदद कर सकता है। अपने घर वालों को कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। बिजनेस के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपने आलस्य को छोड़कर अपने रुके हुए कार्यों के प्रगति देखेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशान है तो सायंकाल तक उसमें सुधार होगा।आपको आपका डूबा हुआ धन प्राप्त हो सकता है जिसकी आपने प्रतीक्षा भी नहीं की थी। यदि साझेदारी में किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं तो कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा नहीं तो आपका यह निर्णय गलत साबित हो सकता है। आज विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगिताओं में आप का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आज अतिरिक्त आय का कोई स्रोत मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो कोई दूसरा ऑफर भी आ सकता है। आज आपका मन चाहा ट्रांसफर भी हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जाएंगे और उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे। अपने जीवनसाथी से भविष्य की योजनाओं पर बातचीत कर सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कहीं यात्रा पर जाने की प्लानिंग होगी।