एग्जिट पोल जो दिखा रहा उत्तराखंड-यूपी में भाजपा की हार – Bhilangana Express

एग्जिट पोल जो दिखा रहा उत्तराखंड-यूपी में भाजपा की हार

पांचों राज्यों में भाजपा को सत्ता से दूर बता रहा एजेंसी का सर्वे

Dehradun: उत्तराखंड समेत पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम अब चंद घंटों बाद घोषित होने शुरू हो जाएंगे। इससे पूर्व चुनाव सर्वे में जारी किए गए एग्जिट पोल मिश्रित परिणाम दिखा रहे हैं जिनमें उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है, तो वही कुछ एग्जिट पोल उत्तराखंड में कांग्रेस तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को सत्ता तक पहुंचता हुआ बता रही है। वही हैदराबाद की एक एजेंसी “आत्मसाक्षी समूह” ने जो सर्वे किया है उसके आधार पर उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार की संभावनाओं से इनकार किया है। एजेंसी ने सभी 5 राज्यों में भाजपा को सत्ता से दूर बताते हुए अपने आंकड़े पेश किए हैं।

उत्तराखंड के परिपेक्ष में जारी किए गए सर्वे में एजेंसी के अनुसार 49800 लोगों का सर्वे किया गया जिसमें वोट शेयर का अनुमान निम्न प्रकार से पेश किया गया है:

कांग्रेस = 46%
बीजेपी = 40.5%
आप = 9.5%
अन्य = 4%

विधायक सीटों की कुल संख्या = 70

भाजपा = 20-21
कांग्रेस =43-47
आप = 2-3
अन्य = 1-2

आत्मा साक्षी समूह के अनुसार उत्तराखंड में कॉन्ग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है तो वहीं भाजपा को 21 सीटों तक सिमट ता हुआ दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी को भी दौड़ में बताया गया है जिसे दो से 3 सीटें प्राप्त हो सकती है जबकि अन्य में यूकेडी व बसपा शामिल हैं जिन्हें 1 से 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता के करीब बताया गया है जबकि कांग्रेस को भी सत्ता तक पहुंचने में कुछ सर्वे एजेंसियों द्वारा सफल होता दिखाया जा रहा है।

UTTARPRADESH:
वही उत्तर प्रदेश के लिए हैदराबाद स्थित आत्मसाक्षी समूह के अनुसार समाजवादी पार्टी 235-240 सीटें प्राप्त करके भाजपा से सत्ता छीन लेगी, जबकि भाजपा का कुल योग 312 से गिरकर 138-140 हो जाएगा। बसपा को 19-23, कांग्रेस को 12-16 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने की उम्मीद है।

सर्वे एजेंसी के अनुसार उत्तर प्रदेश में भाजपा चुनाव हार सकती है क्योंकि भाजपा और उसके करीबी प्रतिद्वंद्वी सपा के बीच लगभग 7 प्रतिशत अंक का अंतर है।

आत्मा साक्षी संगठन के अनुसार, जमीन / मैदान पर एकत्र किए गए नमूनों पर आधारित थे और इसमें डिजिटल या टेलीफोनिक नमूने शामिल नहीं थे। समूह ने 316,000 नमूने एकत्र करने का दावा किया है ।

सात चरणों में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आत्मसाक्षी की भविष्यवाणी, इसका वोट शेयर का अनुमान इस प्रकार है:

बीजेपी = 32.5%
एसपी = 39.5%
बसपा = 14%
कांग्रेस = 10%
अन्य = 4%

PUNJAB
एक नजर बैटल ग्राउंड पंजाब पर डाले तो एजेंसी का दावा है कि यहां किए गए सर्वे में लिए गए नमूनों की संख्या 74200 है।

पंजाब में वोट शेयर का अनुमान

कांग्रेस = 32.5%
आप = 29.5%
शिअद = 25.5%
भाजपा =9.5%
अन्य = 3%

विधायक सीटों की कुल संख्या = 117

कांग्रेस = 58-61
आप = 34-38
शिअद+ =18-21
भाजपा+ =4-5
अन्य = 1-2
यहां यह बेहद अप्रत्याशित है कि जहां सारे एग्जिट पोल पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती हुई दिखा रहे हैं वही आत्मसाक्षी समूह का पंजाब में सरकार बनाना किसी के गले नहीं उतर रहा है।

बैटल ग्राउंड गोवा (2022)

लिए गए नमूनों की संख्या = 22100

वोट शेयर का अनुमान
कांग्रेस = 45%
भाजपा = 34%
आप = 8.5%
अन्य = 12.5%

विधायक सीटों की कुल संख्या = 40

कांग्रेस = 21-22
भाजपा = 9-10
आप = 2-3