धामी दौड़ से बाहर, तो कौन होगा अब भाजपा सरकार का नया चेहरा? – Bhilangana Express

धामी दौड़ से बाहर, तो कौन होगा अब भाजपा सरकार का नया चेहरा?

पूर्व मुख्यमंत्री के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री धामी भी चुनाव हारे
Dehradun: उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में इस बार कई सारे चौकानेवाले परिणाम सामने आए हैं तो सरकार बनाने के लिए कई मिथक टूटते हुए भी दिखे हैं। सबसे बड़ा उलटफेर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हार को देखते हुए लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर हाईकमान ने इस बार अपनी टीम मैदान में उतरी थी लेकिन शानदार प्रदर्शन के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगभग हार की कगार पर हैं। वही हरीश रावत लगभग 14000 से अधिक वोटों से करारी हार का सामना कर चुके हैं। यानी कि निश्चित है भारतीय जनता पार्टी और एक नया सीएम उत्तराखंड को देने वाली है और यह चेहरा कौन होगा इस पर व्यापक मंथन का दौर जल्द शुरू होगा।

6 महीने के बेहद कम समय के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में भाजपा की नकारात्मक छवि को सुधारने का भरसक प्रयास किया और जीरो ग्राउंड पर जाकर ताबड़तोड़ काम किए। इसका परिणाम पूरे प्रदेश में देखने को मिल भी रहा है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि पुष्कर सिंह धामी श्रम अपनी सीट निकालने में अब कामयाब होते नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी हार का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और उत्तराखंड जैसे प्रदेश में जहां सैकड़ों के आंकड़े पर भी हार जीत तय हो जाती है वहां 4 से 6000-7000 का अंतर एक सुनिश्चित परिणाम की ओर ही नजर आता है।

प्रश्न यह उठता है कि उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? क्योंकि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं और तो अब यह निश्चित है कि भाजपा एक नया मुख्यमंत्री इस प्रदेश को देगी। इन परिस्थितियों में केंद्रीय हाईकमान की भूमिका भी बेहद अहम होगी। माना जा रहा है कि चुने गए विधायकों में से इस बार मुख्यमंत्री चुना जा सकता है लेकिन यहां उन नेताओं की भूमिका भी अहम होगी जो पर्दे के पीछे पूरा गेम प्लान करते रहे।