प्रदेश से दिल्ली तक, धामी सब की पहली पसंद – Bhilangana Express

प्रदेश से दिल्ली तक, धामी सब की पहली पसंद

मंत्रिमंडल में नजर आ सकते हैं इस बार नए चेहरे
पुष्कर सिंह धामी के नाम पर बनती दिख रही है सबकी एक राय

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पढ़ा हुआ पर्दा जल्दी उठने वाला है। लगभग तस्वीर साफ हो चुकी है की उत्तराखंड की पारी को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय हाईकमान एक बार फिर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मौका देने जा रही है। सूत्र बताते हैं कि इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी रह गई है लेकिन अंतिम फैसला लेने से पहले केंद्रीय हाईकमान प्रदेश संगठन से विचार-विमर्श कर अंतिम फैसला लेगा।

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर 10 मार्च से ही देहरादून से दिल्ली तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। तमाम नाम सामने हैं लेकिन कहीं ना कहीं पुष्कर सिंह धामी की 6 महीने की मेहनत का इनाम एक बार फिर उन्हें मिलने जा रहा है। वे भले ही खटीमा से अपनी सीट हार गए लेकिन अपने कार्य के आधार पर पर केंद्रीय हाईकमान का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक चल रहा तो जल्द ही केंद्रीय हाईकमान से पुष्कर सिंह धामी के नाम पर फरमान जारी किया जा सकता है।

इससे पूर्व बता दें कि अभी भी मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कुछ और दावेदार भी सामने हैं जिनमें सबसे आगे धन सिंह रावत बने हुए हैं हालांकि धामी उन पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। उम्मीदें भी की जा रही है कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को उप मुख्यमंत्री के तौर पर केंद्र हाईकमान आसीन कर सकता है। कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है तो वहीं कुछ पुरानी कैबिनेट मंत्रियों को इस बार मंत्रिमंडल से अलग रखा जा सकता है।

फिलहाल उत्तराखंड में सभी को प्रतीक्षा है नए मुख्यमंत्री के नाम की जिस पर आप काफी हद तक बादल हटते हुए नजर आने लगे हैं, और सूत्र भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं की पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड की कमान सौंपने में लगभग एक राय बनती हुई नजर आने लगी है।