“मालामाल” है धामी के मंत्री, खुद सीएम भी करोड़पति

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सबसे अमीर, चंदन राम सबसे कम करोड़पति

DEhradun: उत्तराखंड की धामी सरकार के सभी मंत्री लगभग करोड़पति से ऊपर के मालिक हैं इसमें स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है। चुनाव आयोग को दिए गए संपत्ति के ब्यूरो के शपथ पत्र में उक्त सभी लोगों ने अपनी संपत्ति का लेखा जोखा पेश किया है। सतपाल महाराज सबसे अमीर मंत्री हैं जबकि चंदन राम दास के पास सबसे कम संपत्ति दर्शाई गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी 8 कैबिनेट मंत्री करोड़पति हैं, दूसरी बार मुख्यमंत्री बने धामी के पास 3 करोड़ 34 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है, चौबट्टाखाल सीट से चुनाव जीतकर दोबारा धामी मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले सतपाल महाराज सबसे अमीर हैं उनके पास 87 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति है, सोमेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाली मंत्री रेखा आर्य 25 करोड़ 20 लाख की चल अचल संपत्ति की मालकिन है,मसूरी विधानसभा सीट से जीत कर आने वाले और अब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पास भी 9 करोड़ 74 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है, सितारगंज से विधायक सौरभ बहुगुणा के पास 7 करोड़ 85 लाख रुपए की संपत्ति है वह पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वर्तमान में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास 5 करोड़ 3 लाख की चल अचल संपत्ति है ,नरेंद्रनगर से जीत कर आने वाले विधायक सुबोध उनियाल की चल अचल संपत्ति का मूल्य 1 करोड़ 61 लाख रुपए है ,पहली बार मंत्री बने चंदन राम दास के पास भी एक करोड़ 24 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है कैबिनेट मंत्रियों की सूची में सबसे ज्यादा संपत्ति सतपाल महाराज के पास है और सबसे कम चंदन राम दास के पास ।