उत्तराखंड के शेर की लखनउ में दहाड़, देवभूमि मे जश्न – Bhilangana Express

उत्तराखंड के शेर की लखनउ में दहाड़, देवभूमि मे जश्न

लखनउ मंें भव्य आयोजन, नामी हस्तियां होंगी शामिल
योगी की तापोशी का शपथ ग्रहण
उत्तराखंड के बाद अब भाजपा शासित एक और राज्य के मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। इउत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री पहुंचेंगे। वहीं योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पूर्व उत्तराखंड मे भी जश्न का माहौल हैं। योगी आदित्यनाथ के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव में आज सुबह से ही जश्न का माहौल है।

समारोह में भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रीए पांच राज्यों के उप मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनिल अंबानीए अडानी ग्रुप के गौतम अडानीए बाबा रामदेवए आनंद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपतियों को भी न्यौता भेजा गया है।

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती शामिल हैं। गुरुवार की देर रात खुद योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती को फोन कर समारोह में आने के लिए न्यौता दिया।