धन, यश और स्वास्थ्य इन राशियों पर आज रहेंगे मेहरबान – Bhilangana Express

धन, यश और स्वास्थ्य इन राशियों पर आज रहेंगे मेहरबान

*आज का हिन्दू पंचांग*
⛅ *दिनांक – 01 अप्रैल 2022*
⛅ *दिन – शुक्रवार*
⛅ *विक्रम संवत – 2078*
⛅ *शक संवत -1943*
⛅ *अयन – उत्तरायण*
⛅ *ऋतु – वसंत ऋतु*
⛅ *मास – चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार – फाल्गुन)*
⛅ *पक्ष – कृष्ण*
⛅ *तिथि – अमावस्या सुबह 11:53 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*
⛅ *नक्षत्र – उत्तर भाद्रपद सुबह 10:40 तक तत्पश्चात रेवती*
⛅ *योग – ब्रह्म सुबह 09:37 तक तत्पश्चात इन्द्र*
⛅ *राहुकाल – सुबह 11:10 से दोपहर 12:43 तक*
⛅ *सूर्योदय – 06:33*
⛅ *सूर्यास्त – 18:52*
⛅ *दिशाशूल – पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण – चैत्र अमावस्या*
💥 *विशेष – अमावस्या के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞- हमेशा घर में धन-समृद्धि बनी रहे इसके लिए नवरात्रि में चांदी का स्‍वास्तिक, हाथी, दीपक, कलश, श्रीयंत्र, मुकुट आदि कुछ भी एक चीज खरीद लें और इसे देवी के चरणों में रख दें. नवरात्रि के आखिरी दिन उसे गुलाबी कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख लें.
नवरात्रि के दिनों में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ होता है. …

*चैत्र – वासंती नवरात्री 02 अप्रैल से प्रारंभ इस मंत्र का जप होगी दरिद्रता दूर*

🌷 *नवरात्रि पूजन विधि* 🌷
➡ *02 अप्रैल 2022 शनिवार से नवरात्रि प्रारंभ ।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ भगवती के एक स्वरुप श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह क्रम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रातःकाल शुरू होता है। प्रतिदिन जल्दी स्नान करके माँ भगवती का ध्यान तथा पूजन करना चाहिए। सर्वप्रथम कलश स्थापना की जाती है।*
➡ *कलश / घट स्थापना विधि*
🌷 *घट स्थापना शुभ मुहूर्त (सुरत – गुजरात) :*
*02 अप्रैल 2022 शनिवार को सुबह 06:31 से 08:31 तक*
*अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:18 से दोपहर 01:07 तक*
🙏🏻 *देवी पुराण के अनुसार मां भगवती की पूजा-अर्चना करते समय सर्वप्रथम कलश / घट की स्थापना की जाती है। घट स्थापना करना अर्थात नवरात्रि की कालावधि में ब्रह्मांड में कार्यरत शक्ति तत्त्व का घट में आवाहन कर उसे कार्यरत करना । कार्यरत शक्ति तत्त्व के कारण वास्तु में विद्यमान कष्टदायक तरंगें समूल नष्ट हो जाती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश के मुख में विष्णुजी का निवास, कंठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा स्थित हैं और कलश के मध्य में दैवीय मातृशक्तियां निवास करती हैं।*

*चैत्र नवरात्री 02 अप्रैल से प्रारंभ यह उपाय करने से विद्यार्थी बनेंगे तेजस्वी* ⤵️

🌷 *सामग्री:*
👉🏻 *जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र*
👉🏻 *जौ बोने के लिए शुद्ध साफ़ की हुई मिटटी*
👉🏻 *पात्र में बोने के लिए जौ*
👉🏻 *घट स्थापना के लिए मिट्टी का कलश (“हैमो वा राजतस्ताम्रो मृण्मयो वापि ह्यव्रणः” अर्थात ‘कलश’ सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का छेद रहित और सुदृढ़ उत्तम माना गया है । वह मङ्गलकार्योंमें मङ्गलकारी होता है )*

👉🏻 *कलश में भरने के लिए शुद्ध जल, गंगाजल*
👉🏻 *मौली*
👉🏻 *इत्र*
👉🏻 *साबुत सुपारी*
👉🏻 *दूर्वा*
👉🏻 *कलश में रखने के लिए कुछ सिक्के*
👉🏻 *पंचरत्न*
👉🏻 *अशोक या आम के 5 पत्ते*
👉🏻 *कलश ढकने के लिए ढक्कन*
👉🏻 *ढक्कन में रखने के लिए बिना टूटे चावल*
👉🏻 *पानी वाला नारियल*
👉🏻 *नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपडा*
👉🏻 *फूल माला*
🌷 *विधि*
🙏🏻 *सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें। इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब एक परत जौ की बिछाएं। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब फिर एक परत जौ की बिछाएं। जौ के बीच चारों तरफ बिछाएं ताकि जौ कलश के नीचे न दबे। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब कलश के कंठ पर मौली बाँध दें। कलश के ऊपर रोली से ॐ और स्वास्तिक लिखें। अब कलश में शुद्ध जल, गंगाजल कंठ तक भर दें। कलश में साबुत सुपारी, दूर्वा, फूल डालें। कलश में थोडा सा इत्र डाल दें। कलश में पंचरत्न डालें। कलश में कुछ सिक्के रख दें। कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते रख दें। अब कलश का मुख ढक्कन से बंद कर दें। ढक्कन में चावल भर दें। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “पञ्चपल्लवसंयुक्तं वेदमन्त्रैः सुसंस्कृतम्। सुतीर्थजलसम्पूर्णं हेमरत्नैः समन्वितम्॥” अर्थात कलश पंचपल्लवयुक्त, वैदिक मन्त्रों से भली भाँति संस्कृत, उत्तम तीर्थ के जल से पूर्ण और सुवर्ण तथा पंचरत्न मई होना चाहिए।*
🙏🏻 *नारियल पर लाल कपडा लपेट कर मौली लपेट दें। अब नारियल को कलश पर रखें। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है: “अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय,ऊर्ध्वस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै। प्राचीमुखं वित विनाशनाय,तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीकेलं”। अर्थात् नारियल का मुख नीचे की तरफ रखने से शत्रु में वृद्धि होती है।नारियल का मुख ऊपर की तरफ रखने से रोग बढ़ते हैं, जबकि पूर्व की तरफ नारियल का मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल की स्थापना सदैव इस प्रकार करनी चाहिए कि उसका मुख साधक की तरफ रहे। ध्यान रहे कि नारियल का मुख उस सिरे पर होता है, जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है।*
🙏🏻 *अब कलश को उठाकर जौ के पात्र में बीचो बीच रख दें। अब कलश में सभी देवी देवताओं का आवाहन करें। “हे सभी देवी देवता और माँ दुर्गा आप सभी नौ दिनों के लिए इसमें पधारें।” अब दीपक जलाकर कलश का पूजन करें। धूपबत्ती कलश को दिखाएं। कलश को माला अर्पित करें। कलश को फल मिठाई अर्पित करें। कलश को इत्र समर्पित करें।*
🌷 *कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की चौकी स्थापित की जाती है।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन एक लकड़ी की चौकी की स्थापना करनी चाहिए। इसको गंगाजल से पवित्र करके इसके ऊपर सुन्दर लाल वस्त्र बिछाना चाहिए। इसको कलश के दायीं ओर रखना चाहिए। उसके बाद माँ भगवती की धातु की मूर्ति अथवा नवदुर्गा का फ्रेम किया हुआ फोटो स्थापित करना चाहिए। मूर्ति के अभाव में नवार्णमन्त्र युक्त यन्त्र को स्थापित करें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी उड़ानी चाहिए। माँ दुर्गा से प्रार्थना करें “हे माँ दुर्गा आप नौ दिन के लिए इस चौकी में विराजिये।” उसके बाद सबसे पहले माँ को दीपक दिखाइए। उसके बाद धूप, फूलमाला, इत्र समर्पित करें। फल, मिठाई अर्पित करें।*
🙏🏻 *नवरात्रि में नौ दिन मां भगवती का व्रत रखने का तथा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता है।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रथम दिन ही अखंड ज्योत जलाई जाती है जो नौ दिन तक जलती रहती है। दीपक के नीचे “चावल” रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा “सप्तधान्य” रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है*
🙏🏻 *माता की पूजा “लाल रंग के कम्बल” के आसन पर बैठकर करना उत्तम माना गया है*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन माता रानी को फूलों का हार चढ़ाना चाहिए। प्रतिदिन घी का दीपक (माता के पूजन हेतु सोने, चाँदी, कांसे के दीपक का उपयोग उत्तम होता है) जलाकर माँ भगवती को मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। मान भगवती को इत्र/अत्तर विशेष प्रिय है।*
🙏🏻 *नवरात्रि के प्रतिदिन कंडे की धुनी जलाकर उसमें घी, हवन सामग्री, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कर्पूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा जरूर अर्पित करना चाहिए।*
🙏🏻 *लक्ष्मी प्राप्ति के लिए नवरात्रि में पान और गुलाब की ७ पंखुरियां रखें तथा मां भगवती को अर्पित कर दें*
🙏🏻 *मां दुर्गा को प्रतिदिन विशेष भोग लगाया जाता है। किस दिन किस चीज़ का भोग लगाना है ये हम विस्तार में आगे बताएँगे।*
🙏🏻 *प्रतिदिन कन्याओं का विशेष पूजन किया जाता है। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “एकैकां पूजयेत् कन्यामेकवृद्ध्या तथैव च। द्विगुणं त्रिगुणं वापि प्रत्येकं नवकन्तु वा॥” अर्थात नित्य ही एक कुमारी का पूजन करें अथवा प्रतिदिन एक-एक-कुमारी की संख्या के वृद्धिक्रम से पूजन करें अथवा प्रतिदिन दुगुने-तिगुने के वृद्धिक्रम से और या तो प्रत्येक दिन नौ कुमारी कन्याओं का पूजन करें।*
🙏🏻 *यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि पर्यन्त प्रतिदिन पूजा करने में असमर्थ हैं तो उसे अष्टमी तिथि को विशेष रूप से अवश्य पूजा करनी चाहिए। प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।*

📖
🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक
28 मार्च 2022, सोमवार को रात्रि 11:55 से,

02 अप्रैल 2022, शनिवार को प्रात: 11:21 बजे तक.

अप्रैल महीने में कब पड़ेगा पंचक
25 अप्रैल 2022, सोमवार को प्रात: 05:30 से,

29 अप्रैल 2022, शुक्रवार को सायंकाल 06:43 बजे तक.

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा, जिसके कारण आप परेशानी में रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को अचानक से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई विशेष कार्य सौंपा जाएगा, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आपको अपने खर्चों की ओर भी ध्यान देना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे आपको कुछ समय के लिए स्थगित करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है। सायंकाल के समय आप अपने किसी मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको लोगों से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती  है। आपको अपने माता पिता से किए हुए वादों को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को आज आप मिलजुलकर समाप्त करेंगे। छोटे व्यापारी अपने व्यापार में अत्यधिक लाभ ना मिलने के कारण परेशान रहेंगे, जिसके लिए वह किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने किसी प्रियजन के घर दावत पर जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यापारिक रूप से लाभदायक रहेगा, क्योंकि आपको कुछ यात्रा भी करने का मौका मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य पर भरोसा करना लाभदायक रहेगा, क्योंकि वह आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय में ध्यान को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। नवविवाहित जीवन जी रहे लोगों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सामने भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके यह समझना होगा की वह गलत है या सही, नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की साख आज चारों तरफ फैलेगी, जिससे उनके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप इधर उधर भागदौड़ भी करेंगे, लेकिन यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो आपको उसमें सावधान रहना होगा, क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके कारण जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप संतान के विवाह में आ रही चिंता से मुक्त होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है। आप अपने व्यापार में लाभ मिलने से संतुष्ट रहेंगे और अपने दैनिक खर्चा निकालने के बाद कुछ धन भविष्य के लिए भी सजोकर रख पाएंगे, लेकिन आपका कोई शत्रु आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी किसी पिछली की हुई गलती के लिए पछतावा होगा, इसके लिए आप माफी भी मांग सकते हैं, लेकिन परिवार में यदि कोई कलह चल रही थी, तो आज फिर से सिर उठा सकती है, जो आपका सिरदर्द बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों की आज अपने सीनियर्स से बातचीत करते समय अपने कठोर व्यवहार को साइट रखना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए निराशाजनक रहेगा, क्योंकि उन्हें मन मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, फिर भी वह अपने दैनिक खर्च आसानी से निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। एक के बाद एक आपकी इच्छाओं की पूर्ति होती नजर आएगी, जिसे देखकर आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में सदस्यों के बीच चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा, लेकिन आपको अपने घर आये परिजन से बातचीत करते समय तोलमोल कर बोलना होगा, नहीं तो उन्हें किसी बात का बुरा लग सकता है, जो लोग रोजगार के लिए तलाश कर रहे हैं, उन्हें अभी कुछ समय और परेशानी का सामना करना होगा। आपका कोई कानूनी कार्य यदि लंबे समय से पड़ा था, तो आपको उसकी सुधबुध लेनी होगी, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका व्यवहार भी थोड़ा कठोर रहेगा। आपको अपने कुछ पारिवारिक खर्चों को पूरा करने के लिए किसी से धन भी उधार लेना पड़ेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन जो लोग विदेशों में जाकर बसना चाहते हैं, उन्हें विदेश जाने का मौका मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका ध्यान धार्मिक कार्यक्रमों की ओर बढ़ेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को हैरानी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवनजी रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कहीं ट्रांसफर मिल सकता है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान होंगे, लेकिन बाद में वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी से धन उधार लेंगे, तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यापार कर रहे लोगों ने यदि किसी पर भरोसा किया था, तो वह उनके भरोसे को तोड़ सकता है। माताजी से चल रहे वाद विवाद को आपको बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो वह परेशान रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना होगा और उन्हें यदि किसी चीज की जरूरत हो, तो वह उसे भी अवश्य पूरा करें। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य के कभी लिए गए निर्णयों के लिए आपको पछतावा होगा, जिसके लिए आपको माफी भी मांग ली पड़ सकती है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं।