आखिर थानेदारों को नजर क्यों नहीं आता थाना क्षेत्र में अवैध खनन?

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद कार्रवाई, डोईवाला में अवैध खनन पर वाहन सीज व जुर्माना
डीएम के कड़े आदेश अवैध खनन व भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई
Dehradun: उत्तराखंड में अवैध खनन हमेशा से शासन प्रशासन की चुनौती बंता आया है। क्षेत्रों में खुलकर अवैध खनन होता है लेकिन ना जाने स्थानीय पुलिस को इस खनन की भनक क्यों नहीं लगती, तो वही खनन विभाग का रिकॉर्ड भी अवैध खनन को रोकने की दिशा में कोई बहुत उल्लेखनीय नहीं है। मुख्यमंत्री ने अवैध खनन को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए तो प्रदेश भर में डीएम हरकत में आए। देहरादून में भी जिलाधिकारी द्वारा अवैध खनन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए तो डोईवाला क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई।

जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जनपद में अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तहसील डोईवाला क्षेत्र अंतर्गत 8 अप्रैल 2022 की रात्रि में राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाते हुए चार वाहनों को अवैध खनन एवं खनन के अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर सीज किया गया, साथ ही करीब धनराशि 180000 का अर्थदंड वसूलने के साथ ही वाहन में ले जाई जा रही खनन सामग्री की कीमत का दोगुना जुर्माना लगाया गया।
छापेमारी के दौरान उप जिलाधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने सहारनपुर ,यूपी से उप खनिज कच्चा माल (रेत) लाते हुए पकड़ा गया।

इसी प्रकार हिमाचल से आ रहे वाहन की जांच तहसील डोईवाला स्थित चांदमारी रोड पर की गई ,जिसमें स्टोन डस्ट भरा पाया गया । उक्त वाहन हेतु जारी रवाना प्रपत्र में मात्रा 30 टन अंकित है जबकि डोईवाला स्थित धर्म कांटा में वजन कराने पर उक्त वाहन में 54.650 टन मात्रा पाई गई। 16.650 टन अधिक पाए जाने के कारण उक्त वाहन को सीज किया गया । इसी प्रकार अन्य वाहन खनन सामग्री निर्धारित रूप के विपरीत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन को सामग्री सहित सीज करते हुए निर्धारित सामग्री का दुगुना अर्थदंड लगाया गया।

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि जनपद अंतर्गत सभी तहसीलों को अवैध खनन , अवैध भंडारण एवं खनन के अवैध परिवहन के विरुद्ध नियमित छापेमारी करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जनपद में अवैध खनन, खनन के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर सख्ताई से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

kuponbet
Kuponbet
vaycasino
vaycasino
vaycasino
rinabet
vaycasino
vaycasino
vaycasino
vaycasino giriş
vaycasino
betpark
betpark
vaycasino
betnano
maksibet
maksibet
betpuan
betnano
betnano
betnano
betpas
vaycasino
vaycasino
rotabet
vaycasino
vaycasino
shell domain
wordpres cpanel domain
vdcasino
betnano
alobet
celtabet
padişahbet
vdcasino
vaycasino
betgaranti