मुंबई के बाद गुजरात में भी पहुंचा XE वैरिएंट – Bhilangana Express

मुंबई के बाद गुजरात में भी पहुंचा XE वैरिएंट

10 गुना अधिक तेजी से फैलता है नया वैरीअंट

Gujrat: कोरोना का नया वेरिएंट अब धीरे-धीरे मुंबई से निकलकर दूसरे राज्यों में जाता नजर आने लगा है। भारत में सबसे पहले एक्स ई का पहला मामला महाराष्ट्र में मिला था, वही अब यह गुजरात तक भी पहुंच गया है, इसके बाद गुजरात में कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि गुजरात में जिस व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के एक्सई वैरिएंट की पुष्टि हुई है, उसे 13 मार्च को कोरोना संक्रमित पाया गया था। हालांकि एक हफ्ते बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया। जब जांच के लिए भेजे गए नमूने की रिपोर्ट आयी तो उसमें पता चला की वह कोरोना वायरस के एक्सई वेरिएंट से संक्रमित था। इस वैरीअंट को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि XE VARIANT ओमिक्रोन की तुलना में 10 गुना अधिक संक्रामक बताया जा रहा है।

गुजरात के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अनुसार 66 वर्षीय व्यक्ति हवाई मार्ग से मुंबई से वडोदरा आया था। उन्होंने जो पता बताया वह उस पते पर न जाकर एक होटल में रुका जहां उनको बुखार आया। उनको चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती उससे पहले वे सड़क मार्ग से अपने घर मुंबई चला गया। अभी तक भारत में केवल एक ही मामला मुंबई में प्रकाश में आया था लेकिन गुजरात में एक और मरीज मिलने के बाद अब चिंताएं बढ़ना स्वाभाविक है।