यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष, करण महारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष – Bhilangana Express

यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष, करण महारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

नई नियुक्तियों में गढ़वाल नज़रअंदाज़, भुवन कापड़ी उस नेता प्रतिपक्ष

Dehradun: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सत्ता वापसी का सपना देख रही कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था तो वही नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने के बावजूद कांग्रेस अपना नेता प्रतिपक्ष ने चुराई थी। अब कांग्रेस ने इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है और गणेश गोदियाल की जगह करण सिंह मेहरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष होंगे जबकि खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चुनाव हराने वाले भुवन कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।
हैरानी की बात तो यह है कि इन तीनों ही पदों पर कांग्रेस ने गढ़वाल और कुमाऊं का संतुलन बनाने की कोशिश नहीं की और नियुक्तियों में गढ़वाल को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया है।