सरकारी नौकरियों का एक और “सौदागर” सलाखों के पीछे – Bhilangana Express

सरकारी नौकरियों का एक और “सौदागर” सलाखों के पीछे

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला:अब तक 24

Dehradun: धामपुर नकल सेंटर का केंद्रबिंदु केंद्रपाल निवासी धामपुर को गहन पूछताछ बाद एसटीएफ उत्तराखंड ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश का नकल माफिया का गड़जोड उत्तराखंड के सरकारी नौकरियों के सौदागरों से था कनेक्शन।हाकम सिंह, चंदन मनराल, जगदीश गोस्वामी,ललित से थे गहरे संबंध

केंद्रपाल अपने विभिन्न संपर्क के माध्यम से पेपर लीक की करता था व्यवस्था, मोटी रकम लेकर की जाती थी डील

एसटीएफ उत्तराखंड के रडार पर उत्तर प्रदेश के अन्य नकल माफिया गड़जोड की तह तक जल्दी पहुंचने और पूरे गैंग की अंतिम कड़ी का पर्दाफाश शीघ्र होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में धामपुर में बना नकल का केंद्र बिंदू, नाटकीय तरीके से उत्तर प्रदेश का नकल माफिया 2013 के मारपीट के पुराने मामले में जमानत तुड़वा कर गया था बिजनौर जेल

नाटकीय तरीके से आया जमानत पर और अब एसटीएफ उत्तराखंड के रडार पर केंद्रपाल,उत्तर प्रदेश का नकल माफिया