भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया जन अभियान – Bhilangana Express

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया जन अभियान

Dehradun: प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नौटियाल के निर्देशानुसार एवं महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमली भट्ट के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव कार्यक्रम सेवा पखवाडा के तहत आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांगखाला व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकतुनवाला देहरादून में वृक्षारोपण का कार्यक्रम, जन जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान, रायपुर महिला मोर्चा द्वारा किया गया जिसमे बीजेपी की शिक्षा प्रकोष्ठ की सदस्य व पूर्व प्रधान अध्यापिका बांगखाला व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष का स्वागत किया गया

कार्यक्रम मे प्रधान अध्यापिका अनीता नेगी व कुसुम उनियाल सहायक अध्यापिका कमला डबराल, रश्मि भंडारी, अनिल शाह, उपस्थित रहे