उत्तराखंड में 4 नवंबर को फिर मिलेगा दीपावली का अवकाश – Bhilangana Express

उत्तराखंड में 4 नवंबर को फिर मिलेगा दीपावली का अवकाश

Dehradun: उत्तराखंड के लोगों को एक बार फिर दीपावली के नाम पर अवकाश मिलेगा। इस बार उत्तराखंड के लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद आज शासन स्तर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय एवं निजी व सरकारी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा।

बता दें कि उत्तराखंड की लोक परंपराओं के अनुसार उत्तराखंड में दीपावली के 11 दिन बाद लोक पर्व इगास मनाया जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल के दौरान दूसरी बार इस पर्व पर छुट्टी का एलान किया है। पूर्व में ही अवकाश की घोषणा कर दी गई थी लेकिन आज शासन स्तर पर इसके औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए।