दिल्ली-एनसीआर में शनिवार रात आठ बजे भूकंप
उत्तराखंड में भी महसूस हुए झटके
Dehradun: उत्तराखंड कृषि के क्षेत्र में लगभग 4:30 बजे आज भूकंप के झटके महसूस किए गए तो वही इस घटना के बाद दिल्ली एनसीआर में भी लगभग 8:00 बजे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। कंपन से खबराए लोग अपने अपने घरों और ऑफिसों से बाहर खुले जगह पर एकत्रित हो गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र नेपाल में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई।
पिछले कुछ दिनों से भूकंप की आवृत्ति बार-बार देखने को मिल रही है और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे लोग डरे हुए हैं हालांकि उत्तराखंड से कोई ऐसी अप्रिय घटना नहीं सुनने को मिली है जिसमें जान मान की हनी हुई हो।