Dehradun: 9 नवंबर के बाद उत्तराखंड में आज शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम चार बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई।
भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हालांकि अभी कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में है।