पलक झपकते ही यहां पुलिस ने कर दिया बीस लाख की चोरी का खुलासा – Bhilangana Express

पलक झपकते ही यहां पुलिस ने कर दिया बीस लाख की चोरी का खुलासा

24 घंटे के भीतर शत प्रतिशत बरामदगी के साथ दबोचे 02 शातिर चोर

ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना को दिया था अंजाम

Haridwar/Roorkee: 20.04.2023 को शेख मोनिबर एम0आर0 ज्वैलर्स शिवाजी कालोनी द्वारा उनकी एम0 आर0 ज्वैलर्स की दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैग जिसमे नगदी व ज्वैलरी रखी थी, चोरी करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

घटना के खुलासे हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के क्रम में कोतवाली रुड़की व कोतवाली गंगनहर की संयुक्त टीम द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू व मीर आलम को नहर की पटरी सोनाली पुल के पास चोरी के सामान के साथ दबोचा गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार
2- मीर आलम पुत्र मौहसीन निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर थाना कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
अभियुक्त मुसर्रफ उर्फ शाहिद उर्फ पप्पू से बरामद
02- हार
01 बड़ी नथ
01 छोटी नथ
02 मंगल सूत्र
06 जोड़ी कान के कुन्डल
16 पेन्डेन्ट

आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों की खैर नहीं, एक-एक करके सब जेल जाएंगे:: एसएसपी हरिद्वार