देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह जून में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत है।*
*1- श्री दिनेश चन्द ढौडियाल, पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून,* सेवाकाल 38 वर्ष, 05 माह ,14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा पीलीभीत, बंदायू, बरेली, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, एसटीएफ उत्तराखण्ड देहरादून , ऊधमसिंहनगर, देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
२- श्री विनोद सिंह कठैत ,अपर उपनिरीक्षक ना0पु0,* सेवाकाल कुल 40 वर्ष ,11 माह, 29 दिवस का रहा । सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
३.- श्री जयपाल सिंह , अपर उपनिरीक्षक स0पु0,* सेवाकाल कुल 14 वर्ष, 06 माह, 24 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौड़ी गढवाल, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।
४.- श्री वीर सिंह, अपर उपनिरीक्षक स0पु0,* सेवाकाल कुल 38 वर्ष ,06 माह, 23 दिवस का रहा । सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल , चमोली तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।
५.- श्री राजेन्द्र सिंह ,अपर उपनिरीक्षक ना0पु0,* सेवाकाल कुल 40 वर्ष ,11 माह,29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद पौड़ी गढवाल, चमोली, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।
६. श्री नागेश चन्द्र बमराड़ा ,मुख्य आरक्षी स0पु0,* सेवाकाल कुल 14 वर्ष ,06 माह, 24 दिवस का रहा । सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून, हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।
७.- श्री चयन सिंह भण्डारी ,मुख्य आरक्षी सा0पु0,* सेवाकाल कुल 14 वर्ष ,06 माह, 24 दिवस का रहा । सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून, हरिद्वार तथा देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की गयी।
८.- श्रीमती रुकमणी देवी , (कुक)* सेवाकाल कुल 24 वर्ष ,10 माह ,05 दिवस सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद देहरादून में अपनी सेवा प्रदान की गयी।
विदाई समारोह में अक्षय कोंडे, (पुलिस अधीक्षक यातायात), श्रीमती कमलेश उपाध्याय (पुलिस अधीक्षक ग्रामीण), पंकज गैरोला (क्षेत्राधिकारी सदर), अनुज (क्षेत्राधिकारी यातायात), नीरज सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नगर) तथा जगदीश चन्द्र पंत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के परिजनों के अतिरिक्त पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।