ARRESTING: लग्जरी कार से करते हैं तस्कर शराब की तस्करी – Bhilangana Express

ARRESTING: लग्जरी कार से करते हैं तस्कर शराब की तस्करी

लग्जरी कार Nissan sunny में 10 पेटी देशी शराब जाफरान की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

Dehradun: अवैध शराब की बिक्री/तस्करी व शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान के अनुपालन में गठित टीम के द्वारा दिनांक 01 अगस्त 2023 को मुखबिर की सूचना पर गढ़ी तिराहा के पास Nissan sunny कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK08Z6188 को रोककर चेक किया गया तो गाड़ी के अंदर से 10 पेटी देशी शराब जाफरान की बरामद हुई वाहन चालक को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

नाम पता अभियुक्त
राहुल कुमार पुत्र रामअवतार निवासी आयुष विहार गढ़वाली कॉलोनी लाडपुर थाना रायपुर देहरादून

*बरामदगी विवरण*
1-कुल 10 पेटी देशी शराब जाफरान
2-Nissan sunny कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK08Z6188