दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई फांसी, ससुरालयों पर मुकदमा दर्ज – Bhilangana Express

दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने लगाई फांसी, ससुरालयों पर मुकदमा दर्ज

डोईवाला पुलिस द्वारा पत्नी को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

देहरादून: कोतवाली डोईवाला पर दिनांक 03.08.2023 को दिनेश राजभर पुत्र श्री झुनझन राजभर निवासी ढोलवान पोस्ट हलधरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ द्वारा प्रा0पत्र दिया कि अभियुक्तगण
(1) संदीप पुत्र हरे राम(पति)
(2) हरे राम (ससुर)
(3) संतोष (देवर)
(4) कुसुम (बहन)
(5) जयप्रकाश (बहनोई) समस्त निवासीगण केशवपुरी बस्ती राजीवनगर दुर्गा मन्दिर डोईवाला द्वारा वादी की पुत्री मधु के साथ मारपीट कर आये दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताडित करना जिस कारण वादी की पुत्री द्वारा ३१ जुलाई को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की गयी है । शिकायत के आधार पर थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0-241/2023 धारा 304(B) भादवि बनाम सन्दीप आदि पंजीकृत किया गया।

प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणो को दी गई, घटना के सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा 05.08.2023 को अभियुक्त सन्दीप पुत्र श्री हरे राम निवासी केशवपुरी बस्ती राजीवनगर थाना डोईवाला जिला देहरादून उम्र 26 वर्ष को केशवपुरी बस्ती से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।