आईजी गढ़वाल ने उत्तरकाशी बस हादसे के घायलों का जाना हाल – Bhilangana Express

आईजी गढ़वाल ने उत्तरकाशी बस हादसे के घायलों का जाना हाल

उत्तरकाशी: पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र,करन सिंह नगन्याल ने जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी पहुँचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
दुर्घटना की जाँच व अन्य कानूनी कार्यवाहियों को त्वरित रुप से करने के दिये निर्देश।

मौके पर तत्काल पहुंच कर घायलों को रेस्कयू कर जान बचाने के लिये जिला पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों को सराहना की।


घायल तीर्थंयात्रियों द्वारा भी जिला पुलिस प्रशासन व गढ़वाली लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

दुर्घटना में 28 घायलों मे से 14 को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है जबकि 07 मृतकों के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत आज प्रातः जौलीग्रांट के लिए भेज दिया गया है।

इस दौरान जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी व अन्य पुलिस अधिकारी व सम्मानित/स्थानीय लोग उपस्थित रहे।