राजपुर रोड में फायरिंग करने वाले दो युवकों को थाना राजपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
Dehradun: आज आकाश गौड़ पुत्र स्व0 देवराज गौड़ द्वारा थाना राजपुर में शिकायत दी गई कि 20-21 अगस्त की रात्रि गौरव चौहान व कुंवरपाल के द्वारा उसे धमकाया गया तथा हवा में फायर किया गया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में तत्काल अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 241/2023 धारा 506 भारतीय दंड संहिता व 25 /30 आयुध अधिनियम बनाम गौरव चौहान आदि पंजीकृत किया गया।
थाना राजपुर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, व उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद किए गए।

नाम पता अभियुक्तगण*
1. गौरव चौहान पुत्र अनिल कुमार निवासी शिप्रा विहार राजपुर
2. कुंवरपाल सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी ईस्ट पटेलनगर देहरादून