कुमाऊं दौरे के दौरान कल रात डिवाइडर पर चढ़ गई थी हरीश रावत की कार
Dehradun,: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सड़क दुर्घटना में घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ। उनसे फोन पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

बता दें कि हल्द्वानी से मंगलवार रात काशीपुर जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में हरीश रावत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें काशीपुर के अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही हैइस घटना में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस के अनुसार पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात अपनी कार से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर जा रहे थे। देर रात करीब 12.05 बजे बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लोडर वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गयी