उपलब्धियां एवं कानून व्यवस्था की उपलब्धियां को बनाए रखेगी उत्तराखंड पुलिस – Bhilangana Express

उपलब्धियां एवं कानून व्यवस्था की उपलब्धियां को बनाए रखेगी उत्तराखंड पुलिस

Dehradun: विगत वर्ष 2023 में उत्तराखण्ड पुलिस की उपलब्धियों एवं नववर्ष 2024 के लिए तय की गयी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में कोर्ट रोड स्थित सरदार पटेल भवन में मीडिया के साथ प्रेस वार्ता की गयी, जिसमें वर्ष 2023 में पुलिस विभाग द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों का आंकड़ा एवम उपलब्धियां पेश किया गया।

अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा नववर्ष 2024 के लिए तय की गयी प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में बताया हुए कहा कि आने वाले वर्ष में  शान्ति एवं कानून व्यवस्था, केस वर्कआउट आदि के लिए तकनीक, कर्मियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया जायेगा।

इसके अलावा भारत सरकार एवं बीपीआरएण्डडी के सभी मापदण्डों में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड पुलिस का लक्ष्य पुलिस व्यवस्था में टॉप-5 स्टेट में स्थान बनाने का रहेगा।
उन्होंने कहा आने वाले समय में चार धाम यात्रा, कांवड यात्रा, लोकसभा चुनाव, आपदा प्रबन्धन, आने वाले नेशनल गेम्स को सकुशल सम्पन्न कराने की चुनौती रहेगी और उत्तराखण्ड पुलिस इस चुनौती से प्रभावी रूप से निपटेगी। साथ ही आने वाली आपदाओं के लिए एस0डी0आर0एफ0 को और अधिक मजबूत किया जायेगा, कुमांउ में भी एस0डी0आर0एफ0 बटालियन खोलने का प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने कहा पुलिस में रिक्त पदों को भरने का प्रयास करेंगें। विभागीय पदोन्नति समयबद्ध, पारदर्शी रूप से सभी स्तर पर कराई जायेगी। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार कर सभी विवेचकों को प्रशिक्षण कराया जाएगा।
ड्रग्स फ्री देवभूमि के मिशन को आगे बढ़ाते हुए enforcement और awareness की कार्यवाही की जाएगी। महिलाओं सम्बन्धी अपराधों, साईबर क्राइम, पर प्रमुखता से कार्यवाही की जायेगी। यातायात का सुगम प्रबन्धन व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्राथमिकता रहेगी।

अन्त में पुलिस महानिदेशक द्वारा मीडिया से आने वाले सुझावों, सरकार के मार्गदर्शन एवं पुलिस प्रणाली में किये जाने वाले सुधारों की आवश्यकता बताई तथा सभी को नववर्ष की शुभकामनाऐं देते हुए प्रेस वार्ता का समापन किया गया।