खबर का लिया संज्ञान, बंद किए गए खतरा बन रहे गढ्ढे – Bhilangana Express

खबर का लिया संज्ञान, बंद किए गए खतरा बन रहे गढ्ढे

हिल ग्रेन्ज स्कूल के बाहर समाचार प्रकाशित होने के बंद किया गढ्डा

देहरादून: 09 मार्च को भिलंगना एक्सप्रेस न्यूज पोर्टल में “स्कूल के आगे ही खुला छोड़ दिया गड्ढा, झूला ही बन गया खतरा”  शीर्षक से एक समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसका संज्ञान लेते हुवे आज न केवल स्कूल के आगे खुले में गढ्ढे बल्कि इसी मार्ग पर अन्य गढ्ढों को भी बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि एक निजी मोबाइल कंपनी द्वारा तार डालने के लिए कुछ दिन पहले इन गढ्ढों के सीमेंटेड गढ्ढे हटाए गए थे, जिन्हें बाद में यूं हीं छोड़ दिया गया था। समाचार प्रकाशन के बाद सभी गढ्ढों को बंद किया जा रहा है।

स्कूल के आगे ही खुला छोड़ दिया गड्ढा, झूला ही बन गया खतरा